क्या गर्मी में खा सकते हैं कच्चा लहसुन? जानें क्या कहते हैं आयुर्वेद के एक्सपर्ट

लहसुन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में क्या कच्चा लहसुन गर्मी में खा सकते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
 क्या गर्मी में खा सकते हैं कच्चा लहसुन? जानें क्या कहते हैं आयुर्वेद के एक्सपर्ट


लहसुन हमारे किचन का एक अहम हिस्सा माना जाता है। खाने में तड़का लगाना हो या फिर खाने का स्वाद बढ़ाना हो, लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट पके हुए लहसुन से कई गुना ज्यादा फायदेमंद कच्चे लहसुन को बताते हैं। वहीं, हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग रोजाना सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन खाना एक अच्छी आदत में शामिल होता है। लेकिन सवाल यह है कि लहसुन की तासीर गर्म होती है, तो क्या इसे गर्मी में खा सकते हैं? हम में से कई लोगों के मन में शायद यह सवाल हों कि क्या गर्मी में कच्चा लहसुन खाना चाहिए? अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो आज हम इस लेख में आपको इसका जबाव देंगे। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से बातचीत की। आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट? 

क्या गर्मियों में खा सकते हैं कच्चा लहसुन?

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि लहसुन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें हल्का तीखा गंध होता है, लेकिन यह आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है। लहसुन की तासीर गर्म होती है, लेकिन कच्चे लहसुन को गर्मी में खाने में किसी तरह की समस्या नहीं होती है। खासतौर पर अगर आप सुबह खाली पेट 1 से 2 कच्चे लहसुन की कलियों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको किसी तरह की परेशानी का अनुभव नहीं होता है। हालांकि, अगर आप तेल मसालों के साथ इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो गर्मियों में आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। गर्मियों में सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से लहसुन के फायदे हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - बवासीर में लहसुन के फायदे : बवसीर में होने वाली इन 5 परेशानी को दूर करता है लहसुन, जानें इस्तेमाल का तरीका

गर्मियों में कच्चा लहसुन खाने के फायदे?

गर्मियों में कच्चा लहसुन खाने से आपके शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

कब्ज से राहत 

गर्मियों में कब्ज से जुड़ी परेशानी काफी ज्यादा होने की संभावना होती है। ऐसे में कच्चा लहसुन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप रोजाना सुबह नियमित रूप से कच्चा लहसुन खाते हैं, तो यह कब्ज से राहत दिलाने में प्रभावी हो सकता है। 

हाई ब्लड शुगर करे कंट्रोल

कई हेल्थ विशेषज्ञ कच्चा लहसुन खाने की सलाह देते हैं। खासतौर पर डायबिटीज रोगियों के लिए यह काफी फायदेमंद होता है। डायबिटीज में कच्चा  लहसुन खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-डायबिटीक गुण डायबिटीज रोगियों के लिए प्रभावी है। 

वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव

कच्चा लहसुन खाने वायरल और बैक्टीरियल समस्याएं कंट्रोल हो सकता हैं। दरअसल, इसमें एंटीवायरल, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण से बचाव करने में आपकी मदद कर सकता है। खासतौर पर कोरोनाकाल मेें कच्चे लहसुन का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे आपके शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है।

दिल को रखे स्वस्थ

गर्मियों में अगर आप रोजाना 1 से 2 कच्चा लहसुन खाते हैं, तो यह आपेक दिल को स्वस्थ रखने में प्रभावी हो सकता है। दरअसल, कच्चे लहसुन में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का गुण होता है। साथ ही इसमें गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाया जा सकता है, जो आपके लिए काफी प्रभावी है। शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से आपका दिल स्वस्थ रह सकता है। इसके साथ ही यह हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर करने में भी प्रभावी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - रात में भुना लहसुन खाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, पुरुषों के लिए है विशेष फायदेमंद

गर्मियों में कच्चे लहसुन का सेवन करने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। वहीं, गर्मियों में अधिक मात्रा में तेल-मसालों का सेवन करने से बचें। यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। 

Read Next

किस तरह के दर्द में कैसी सिंकाई करें? जानें अलग-अलग अंगों के लिए सिंकाई के खास तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version