Expert

क्‍या सुबह खाली पेट आलू खा सकते हैं? जानें एक्‍सपर्ट की राय

आलू हमारी पसंदीदा सब्‍जी में से एक है। इसका सेवन सुबह खाली पेट करना चाह‍िए या नहीं? सही जवाब जानने के ल‍िए लेख को अंत तक पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्‍या सुबह खाली पेट आलू खा सकते हैं? जानें एक्‍सपर्ट की राय


आलू का सेवन घर-घर में क‍िया जाता है। आलू हमारी डाइट का अहम ह‍ि‍स्‍सा है। आलू के स्‍नैक्‍स, पराठा, सब्‍जी और न अनग‍िनत चीजों में आलू का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। कुछ लोग आलू का सेवन सुबह खाली पेट या नाश्‍ते में करते हैं। लेक‍िन क्‍या सुबह खाली पेट आलू का सेवन करना हेल्‍दी है? दरअसल आलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स मौजूद होता है जिससे ग्लूकोज की मात्रा शरीर में बढ़ जाती है। इसके अलावा आलू में मौजूद कॉर्ब्स होता है इसल‍िए कुछ लोग इसे अनहेल्‍दी मानते हैं। अब जानते हैं एक्‍सपर्ट की राय। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीश‍ियन Sanah Gill से बात की। 

eating potato empty stomach

क्‍या सुबह खाली पेट आलू खा सकते हैं?

सुबह ऐसी चीजों का सेवन क‍िया जाता है ज‍िनसे पेट भर जाए और पूरे द‍ि‍न शरीर को ऊर्जा म‍िले। आलू का सेवन करने से शरीर को भरपूर एनर्जी म‍िलती है। सुबह खाली पेट, आलू का सेवन कर सकते हैं लेक‍िन कच्‍चे आलू की जगह उबले हुए आलू खाएं। कच्‍चे आलू का सेवन खाली पेट करने से डायर‍िया या पेट में दर्द की श‍िकायत हो सकती है। अगर आपको अक्‍सर गैस या एस‍िड‍िटी की समस्‍या रहती है, तो आपको सुबह आलू का सेवन करने से बचना चाह‍िए। आलू का सेवन दही के साथ कर सकते हैं। द‍िन में 1 से 2 आलू से ज्‍यादा का सेवन करने से बचें।

इसे भी पढ़ें- आलू खाने से दूर हो सकती हैं शरीर की ये 9 स्वास्थ्य समस्याएं, साथ ही जानें ज्यादा आलू खाने से होने वाले नुकसान

खाली पेट आलू खाने के नुकसान 

इसमें कोई शक नहीं है क‍ि सुबह खाली पेट आलू का सेवन करने से शरीर में थकान और मॉर्न‍िंग समस्‍या से छुटकारा म‍िलता है। लेक‍िन आलू का सेवन खाली पेट करने से सांस लेने में तकलीफ, मतली, उल्‍टी जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। आलू में पोटैश‍ियम की भरपूर मात्रा होती है ज‍िससे हाइपरकलेम‍िया (शरीर में उच्च पोटेशियम) की समस्‍या हो सकती है। आलू का सेवन करने से सुबह ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। डायब‍िटीज के मरीजों को सीम‍ित मात्रा में ही आलू का सेवन करने की सलाह दी जाती है।  

वेट गेन में फायदेमंद है आलू 

जो लोग वेट गेन करना चाहते हैं वो सुबह खाली पेट आलू का सेवन कर सकते हैं। शरीर में हेल्‍दी फैट सेल्‍स बढ़ाना आसान नहीं है लेक‍िन आलू की रेस‍िपी का सेवन करने से शरीर में वजन बढ़ने के साथ पोषक तत्‍वों की कमी दूर होतीे है। आलू में कॉर्ब्स, व‍िटाम‍िन ए, व‍िटाम‍िन बी, व‍िटाम‍िन सी, आयरन और प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा होती है।  

नाश्‍ते में आलू खाने के फायदे 

सुबह नाश्‍ते में आलू को शाम‍िल करने से इम्‍यून‍िटी बढ़ेगी। आलू में व‍िटाम‍िन सी मौजूद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ती है। ये एक प्रभावी एंटीऑक्‍सीडेंट है। आलू का सेवन नाश्‍ते में करने से शरीर की सूजन कम होती हे। आलू और आलू के छ‍िलके दोनों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं ज‍िससे सूजन कम होती है। ज‍िन लोगों को सुबह उठकर पैर व हाथ में सूजन नजर आती है वो आलू का सेवन नाश्‍ते में करें, तो शरीर के ल‍िए फायदेमंद होगा। थायराइड है, तो डॉक्‍टर की सलाह पर ही आलू का सेवन करें।        

खाली पेट आलू खा सकते हैं? सुबह खाली पेट सीम‍ित मात्रा में आलू का सेवन कर सकते हैं। कच्‍चा आलू खाने से बचें। आलू का सेवन दही या अन्‍य चीजों के साथ म‍िलाकर खाएं।  

Read Next

यूरिक एसिड कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है करेला, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version