Eggs on Empty Stomach: अंडा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंडे में तमाम ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिनका सेवन करने से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं। अंडे में आयरन, प्रोटीन, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स, विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन बी 12, फोलेट और फोस्फोरस आदि पाए जाते हैं। अंडे में पोषक तत्वों और गुणों की अधिकता के कारण सुबह के समय नाश्ते में भी इसके सेवन की सलाह दी जाती है। बहुत से लोग सुबह खाली पेट अंडे का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह खाली पेट अंडा खाना सुरक्षित होता है? आइए इस लेख में जानते हैं कि सुबह खाली पेट अंडा खाना चाहिए या नहीं?
सुबह खाली पेट उबले अंडे खाने चाहिए?- Can We Eat Eggs on Empty Stomach?
सुबह के समय नाश्ते में अंडे और ओमलेट आदि का सेवन अक्सर लोग करते हैं। अंडे में मौजूद गुण और पोषक तत्वों के कारण इसे बहुत ही हेल्दी नाश्ता माना जाता है। लोग सुबह के समय नाश्ते में अंडे के साथ दूध या दूसरी चीजों का सेवन भी करते हैं। ओजस क्लिनिक के क्लिनिकल डायटीशियन डॉ वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि सुबह खाली पेट संतुलित मात्रा में अंडे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और कई फायदे मिलते हैं। लेकिन ऐसे लोग जिन्हें खानपान से जुड़ी या स्वास्थ्य से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है उन्हें अंडे का सेवन करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेगनेंसी में अंडे का सेवन करना सही है? जानिए एक्सपर्ट से
सुबह खाली पेट अंडा खाने के फायदे- Benefits of Eating Eggs on Empty Stomach
अंडे में मौजूद प्रोटीन, सेलेनियम, फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन बी आदि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह के समय अंडे खाने से आपको ये फायदे मिलते हैं-
- अंडा खाने से शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए अंडा खाना फायदेमंद होता है।
- दिमाग तेज करने के लिए भी अंडा खाना बहुत फायदेमंद होता है।
- अंडा खाने से आंखों को बहुत फायदे मिलते हैं और आंखें हेल्दी रहती हैं।
- सुबह खाली पेट अंडे खाने से आप दिन भर एनर्जेटिक रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: रोजाना अंडे खाने के हैं शौकीन तो जान लें इससे जुड़े फायदे और नुकसान, नहीं तो पड़ सकता है पछताना
खाली पेट नाश्ते में अंडा खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आपको कई फायदे मिलते हैं और बीमारियों से शरीर को बचाने में भी मदद मिलती है। लेकिन अगर आपको किसी भी तरह की बीमारी या परेशानी है तो अंडे का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version