सर्दियों में शकरकंद आसानी से मिल जाता है। इसमें कॉर्बोहाइड्रेट, स्टार्च और कैलोरी अधिक मात्रा में होती है, लेकिन इसके बावजूद भी इसमें प्रोटीन, पौटेशियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन ई और मैग्निशियम की भी पर्याप्त मात्रा होती है। कई लोगों के लिए ये फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सभी को ये फायदे नहीं पहुंचाता है। कुछ लोगों को इसे खाने से कई तरह की परेशानी होने लगती है। इस लेख में हम जानेंगे कि किन लोगों को शकरकंद नहीं खानी चाहिए।
शकरकंद से होने वाले नुकसान - Side Effects of Sweet Potato
हृदय रोगों में नहीं खानी शकरकंद
शकरकंद में पोटेशियम होता है, जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। ब्लड शुगर नियंत्रित होने की वजह से हृदय की समस्या दूर होती है। लेकिन यदि आप इसका सेवन अधिक करते हैं तो पोटेशियम की मात्रा अधिक होने की वजह से हाइपरकलेमिया हो सकता है। हाइपरकलेमिया दिल के दौरे की मुख्य वजह बन सकता है।
इसे भी पढ़ें : ज्यादा गुड़ खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 6 नुकसान, अंजाने में हो सकते हैं कई बीमारियों का शिकार
किडनी की समस्या कर सकती है शकरकंद
शकरकंद में ऑक्सेलेट की अधिक मात्रा होती है। किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए ऑक्सेलेट हानिकारक होता है। क्योंकि जब ये तत्व किडनी स्टोन के साथ मिलता है, तो इससे आपकी समस्या बढ़ जाती है।
पेट की समस्या को बढ़ाती है शकरकंद
शकरकंद में मेनिटोल तत्व पाया जाता है, ये सीधे तौर पर पेट की कई समस्याओं से जुड़ा होता है। इसकी वजह से पेट में दर्द, सूजन व दस्त की समस्या हो सकती है। इसलिए यदि आपको अक्सर पेट संबंधी समस्या होती हो तो शकरकंद को खाने से बचें या लेना जरूरी ही हो तो बेहद कम मात्रा में ही इसका सेवन करें।
डायबिटीज में शकरकंद लेने से होता है नुकसान
शकरकंद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इस वजह से ये डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है। यदि आपको डायबिटीज है तो शकरकंद खाने से बचे।
इसे भी पढ़ें : ओवर ईटिंग (ज्यादा खाने) की आदत आपको बना सकती है इन 5 बीमारियों का शिकार, स्वस्थ रहना है तो बदलें ये आदतें
सिरदर्द बढ़ा सकती है शकरकंद
शकरकंद से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। शकरकंद में विटामिन ए की अधिक मात्रा होती है। यदि सर्दियों में आप शकरकंद अधिक खाते हैं तो इससे शरीर में विटामिन ए की वजह आपको दाने और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।