
कुछ फल ऐसे होते हैं, जिसके सेवन के बाद पानी पीने से मना किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप ऐसे फलों के सेवन के बाद पानी पीते हैं, तो आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है या फल खाने का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। ऐसा ही एक फल है जामुन। जामुन का स्वाद कई लोगों को खूब पसंद आता है लेकिन आपने ध्यान दिया होगा कि जामुन के सेवन के बाद आपको प्यास लगती है। ऐसे में कई लोग जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। ऐसे करने से आपकी सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। अगर आप जामुन खाने के बाद पानी पीते हैं, तो इससे आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इससे अपच और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा कई बार आपको दस्त और उल्टी की दिक्कत भी हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि आपको जामुन खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए।
क्या जामुन खाने के बाद पानी पीना चाहिए?
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि आपको जामुन खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि पानी पीने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। दरअसल भोजन को पचाने के लिए आपके शरीर को एक निश्चित पीएच स्तर की आवश्यकता होती है। यदि आप पहले से ही पानी युक्त खाद्य पदार्थ खाने के बाद पानी का सेवन करते हैं, तो यह आपके पीएच स्तर को बिगाड़ सकता है। जामुन में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है और बहुत अधिक पानी आपके पाचन तंत्र के पीएच को कम कर देता है। इससे पाचन तंत्र कमजोर बन सकता है।
जामुन खाने के बाद कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?
जामुन खाने के कम से कम आधे घंटे बाद आपको पानी पीना चाहिए, ताकि किसी तरह की समस्या न हो। इसके अलावा आपको जामुन खाने के तुरंत बाद जूस या स्मूदी जैसी चीजें भी नहीं खानी पीनी चाहिए क्योंकि इससे भी आपको पेट संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
जामुन खाने के फायदे - Jamun Khane ke Fayde
1. हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार
जामुन के सेवन से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सही रहता है। जामुन में विटामिन सी और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। साथ ही इससे सभी अंगों में ऑक्सीजन और रक्त की भी आपूर्ति सही ढंग से होती है।
2. त्वचा के लिए फायदेमंद
जामुन के सेवन से आपकी त्वचा हाइड्रेट रहती है और इसमें निखार भी आता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए और सी आपकी आंखों और स्किन के लिए फायेदमंद होते हैं। यह आपकी स्किन को फ्रेश बनाए रखता है।
इसे भी पढ़ें- जामुन खाने का सही समय क्या है? क्या जामुन खाने के बाद पानी पी सकते हैं?
3. हृदय रोगों को रखे दूर
जामुन में भरपूर मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों को दूर रखता है। यह आपकी धमनियों को आराम पहुंचाता है, जिससे रक्त का प्रवाह आसानी से हो सके और आप अंदर से स्वस्थ रहें।
4. डायबिटीज में लाभकारी
जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखता है। डायबिटीज के इलाज के लिए जामुन के बीज, छाल और पत्तियों का उपयोग किया जा सकता है। इससे मरीजों को काफी लाभ होता है। आप जामुनका जूस पी सकते हैं।
5. वजन कम करने में सहायक
इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही यह आपके वजन को कम करने और शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में सहायता कर सकता है।
(All Image Credit- Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version