
Coconut Water Benefits in Winter in Hindi: जैसे ही मौसम बदलता है, वैसे ही डाइट में भी बदलाव करना जरूरी हो जाता है। जिस तरह से हम गर्मियों में अपने शरीर को ठंड रखने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करते हैं। उसी तरह सर्दियों में शरीर की गर्म रखने के लिए गर्म चीजों का सेवन करना शुरू कर देते हैं। इस मौसम में अकसर लोग अदरक, लहसुन, काली मिर्च, दालचीनी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। वहीं, लोग ठंडी चीजों का सेवन कम कर देते हैं। लेकिन ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या ठंड में नारियल पानी पी सकते हैं (Can we Drink Coconut Water in Winter)? या फिर सर्दियों में नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं? सर्दियों में नारियल पानी पीने के फायदे क्या हैं? (Coconut Water Benefits for Winters in Hindi)
क्या ठंड में नारियल पानी पी सकते हैं?- Can we Drink Coconut Water in Winter in Hindi
आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि नारियल पानी को आप किसी भी दिन, मौसम और समय पर पी सकते हैं। कई लोगों को लगता है कि नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए नारियल पानी को ठंड में नहीं पीना चाहिए। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप नारियल पानी को गर्मी के साथ ही ठंड के मौसम में भी पी सकते हैं। नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए आपको सर्दियों में भी नारियल पानी जरूर पीना चाहिए।
नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर होते हैं। इससे आप हाइड्रेट रह सकते हैं। सर्दियों में एक्सरसाइज के बाद नारियल पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि सर्दियों में भी नारियल का पानी पीना बिल्कुल सुरक्षित होता है। लेकिन अगर आप ठंड के प्रति अधिक संवेदनशील है, तो नारियल के पानी से बच सकते हैं। नारियल के पानी में पोटेशियम भी होता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
सर्दियों में नारियल पानी पीने के फायदे- Coconut Water Benefits in Winter in Hindi
इम्यूनिटी बढ़ाए नारियल पानी
सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर पड़ने लगती है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में नारियल का पानी पिएंगे, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी। दरअसल, नारियल पानी में राइबोफ्लेविन, नियासिन, थियामिन और पाइरिडोक्सिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, साथ ही संक्रमण और वायरल से लड़ने में भी मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में सुबह उठकर खाएं ये 6 चीजें, बढ़ेगी इम्यूनिटी और रहेंगे हेल्दी
फ्री रेडिकल्स से बचाए नारियल पानी
सर्दियों में नारियल पानी पीने से आप फ्री रेडिकल्स से भी बच सकते हैं। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना सर्दियों में नारियल पानी पिएंगे, तो आप ऑक्सीडेटिव तनाव से बच सकते हैं।
वजन कंट्रोल में रखे नारियल पानी
सर्दियों में अकसर लोग स्नैक्स में समोसा, पिज्जा, मोमोस आदि का अधिक सेवन करते हैं। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। अगर आप वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो नारियल पानी पी सकते हैं। रोजाना नारियल पानी पीने से आपका वजन काफी हद तक कंट्रोल में रह सकता है।
बॉडी को हाइड्रेट रखे नारियल पानी
सर्दियों में हम अकसर पानी कम पीते हैं। इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है। ऐसे में आप अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। सर्दियों में नारियल पानी पीने से आप हाइड्रेट रह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में जरूर खाएं ये 8 चीजें, रहेंगे फिट और हेल्दी
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखे नारियल पानी
आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए भी सर्दियों में नारियल का पानी पी सकते हैं। रोजाना नारियल का पानी पीने से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रह सकता है। लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर अकसर ही बढ़ा हुआ रहता है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।