क्या सर्दियों में रात में बाल धोने से तबियत खराब होती है? जानें एक्सपर्ट की राय

सर्दियों में बाल धोने से आपको ठंड लग सकती है। लेकिन क्या रात में बाल धोने से तबियत खराब होती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सर्दियों में रात में बाल धोने से तबियत खराब होती है? जानें एक्सपर्ट की राय

Can Washing Hair at Night in Winters Make You Sick: सर्दियों में अक्सर लोग सर्दी-जुकाम और वायरल से परेशान रहते हैं। सर्दियों में जोड़ों का दर्द और कई अन्य समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। इसलिए सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए कई तरह की हिदायतें दी जाती हैं। घर के बड़े-बुजुर्ग भी सर्दियों में कई चीजों से परहेज करने की सलाह देते हैं। खासकर, नहाने और बाल धोने को लेकर लोग सलाह देते रहते हैं। कोई गीले बालों में बाहर जाने से मना करता है, तो कोई रात के समय बाल धोने से मना करता है। लेकिन आजकल अधिकतर महिलाएं वर्किंग हैं, जिन्हें सुबह हेयर वॉश करने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में वे उन्हें रात में बाल धोने पड़ते हैं। लेकिन क्या सच में रात में बाल धोने से तबियत बिगड़ने लगती है? आइए, जानते हैं-

क्या सर्दियों में रात में बाल धोने से तबियत खराब होती है?- Can Washing Hair at Night in Winters Make You Sick in Hindi

सर्दियों में सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। इस मौसम में अधिकतर लोगों को वायरल से परेशान होना पड़ता है। खासकर, जब लोग अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखते हैं, तो उन्हें वायरल आदि परेशान करने लगता है। कई लोग खराब खान-पान की वजह से सर्दी-जुकाम से जूझ रहे होते हैं, तो किसी को ठंड की वजह से वायरल हो जाता है। 

वैसे तो सर्दियों में रात में बाल धोने से कोई गंभीर समस्या नहीं होती है। लेकिन अगर आप इस मौसम में रात में बाल धोएंगे, तो इससे आपको सर्दी-जुकाम और वायरल हो सकता है। रात में बाल धोने से आपको एलर्जी की समस्या भी हो जाती है। अगर आप अक्सर ही सर्दियों में रात में बाल धोते हैं, तो इससे सिरदर्द भी बना रह सकता है। रात में बाल धोने से आपको सिर में भारीपन हो सकता है। साथ ही, जिन लोगों को पहले से सर्दी-जुकाम या वायरल है, रात में बाल धोने से उनकी समस्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- बच्चों की तबियत बिगड़ने पर बार-बार न दें एंटीबायोटिक्स, सेहत को इस तरह से पहुंचाते हैं नुकसान

hair wash

रात में हेयर वॉश करने से बालों को भी पहुंचता है नुकसान

  • अगर आप रात में बाल धोते हैं, तो इससे आपके बालों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
  • रात में बाल धोने से हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है। 
  • रात में बाल धोने से ड्रैंडफ की समस्या होने लगती है।
  • कई बार महिलाएं रात में बाल धोकर सुलझाती नहीं है। इससे बाल उलझ जाते हैं और टूटने लगते हैं।  
  • रात में गीले बालों में सोने की वजह से फंगस, दाद और संक्रमण होने की संभावना भी बढ़ जाती है। 

Read Next

प्रेग्नेंसी में बालों को हेल्‍दी रखने के लिए फॉलो करें ये 6-स्‍टेप व‍िंटर हेयर रूटीन, मिलेगा फायदा

Disclaimer