Thu Sep 24, 2026 | 10:35 AM IST

Expert

क्या टाइफाइड में अनार खा सकते हैं? जानें यह फायदेमंद है या नुकसानदायक

Can Typhoid Patient Eat Pomegranate: टाइफाइड में अनार का सेवन कितना सेफ है? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके सेहत पर क्या प्रभाव पड़ते हैं।  
क्या टाइफाइड में अनार खा सकते हैं? जानें यह फायदेमंद है या नुकसानदायकक्या टाइफाइड में अनार खा सकते हैं? जानें यह फायदेमंद है या नुकसानदायक

Can Typhoid Patient Eat Pomegranate: टाइफाइड में लोगों का पाचन काफी कमजोर हो जाता है। इसलिए टाइफाइड रोगी को हमेशा यह सलाह दी जाती है, कि उन्हें हल्का और कम फाइबर वाला भोजन करना चाहिए। साथ ही पर्याप्त पानी पिएं और हाइड्रेट रहें। ऐसे में लोग फलों का सेवन अधिक करते हैं। क्योंकि फल पचने में आसान होते हैं और पोषक तत्वों से भरपूर भी। लेकिन अनार का सेवन टाइफाइड में कितना सेफ होता है और इसका सेवन टाइफाइड में करना चाहिए या नहीं, इसको लेकर लोग काफी असमंजस में रहते हैं। क्योंकि कुछ लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि उन्हें फल पचाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और दस्त के लक्षण गंभीर हो जाते हैं। अनार का सेवन टाइफाइड में करना चाहिए या नहीं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Can Typhoid Patient Eat Pomegranate in hindiCan Typhoid Patient Eat Pomegranate in hindi

क्या टाइफाइड में अनार खाना चाहिए- Should We eat Pomegranate In Typhoid In Hindi

अनार का सेवन टाइफाइड में किया जा सकता है। टाइफाइड में फलों का सेवन बहुत लाभकारी होता है। क्योंकि इनमें पानी की मात्रा भरपूर होती है, साथ ही यह आसानी से पच भी जाते हैं। इनमें घुलनशील फाइबर होता है, जिसे पचाने के लिए हमारे पाचन को ज्यादा मेहनत नहीं करना पड़ती है। फल खाने टाइफाइड रोगियों को हाइड्रेट रहने में भी मदद मिलती है, जो लोगों में लूज मोशन, उल्टी और भूख न लगने का कारण बनता है। अनार सिर्फ पानी से ही नहीं, बल्कि पोषण से भी भरपूर होते हैं। यह हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाते हैं। यह संक्रमण से लड़ने और जल्दी रिकवरी में भी मदद करते हैं।

इसे भी पढें: त्वचा पर सफेद दाग की बीमारी (विटिलिगो) क्यों होती है? आसान भाषा में डॉक्टर से समझें इसके कारण

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं

डायटीशियन गरिमा की मानें तो अगर आप नियमित अनार खाते हैं, तो इससे आपको जल्दी ठीक होने में मदद मिलेगी। हालांकि, आप अनार के जूस का सेवन भी कर सकते हैं। क्योंकि कुछ मामलों में फल को सीधे तौर पर पचा पाने में दिक्कत हो सकती है, ऐसे में मामलों में अनार के जूस का सेवन ज्यादा सुरक्षित विकल्प है। लेकिन ध्यान रखें कि आपको पैकेट वाले जूस का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि उनमें चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इनका अधिक सेवन करने से दस्त की समस्या गंभीर भी हो सकती है।

इसे भी पढें: आंत में सूजन का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

इसके अलावा अगर अनार का सीधे तौर पर सेवन करने से दस्त की समस्या बढ़ रही है, पेट में दर्द या अन्य पेट संबंधी समस्याएं हो रही हैं, तो इसका सेवन न करें। कोशिश करें कि फिर आप अनार के जूस का सेवन करें। ऐसी स्थिति में अनार का सीधे तौर पर सेवन तब तक करने से बचें, जब तक कि आपकी स्थित पहले से बेहतर न हो जाए। 

All Image Source: Freepik

Read Next

बेल का मुरब्बा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 15, 2023 20:30 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content