Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

क्या ज्यादा Almond Milk पीने से वजन बढ़ सकता है? डाइटिशियन से जानें

आजकल लोग गाय और भैंस का दूध पीने की जगह बादाम दूध पीना ज्यादा पसंद करते हैं और ऐसे में जब मोटापा बढ़ता है तो लोगों का सवाल होता है कि क्या ज्यादा बादाम दूध पीने से वजन बढ़ता है?

आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल की दौड़ में बादाम दूध यानी आल्मंड मिल्क एक ट्रेंड बन चुका है। सोशल मीडिया से लेकर जिम और कैफे तक, हर जगह इसे सुपर हेल्दी बताकर परोसा जाता है। कोई इसे वजन घटाने के लिए पी रहा है, तो कोई लैक्टोज इनटॉलरेंस की वजह से डेयरी दूध की जगह अपना रहा है। ऐसे में स्मूदी, कॉफी, ओट्स और प्रोटीन शेक, हर चीज में बादाम दूध का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो चीज हेल्दी मानी जाती है, क्या वह जरूरत से ज्यादा लेने पर नुकसान भी पहुंचा सकती है? खासकर जब बात वजन की हो। कई लोग यह मान लेते हैं कि चूंकि बादाम दूध लो-कैलोरी और प्लांट बेस्ड है, इसलिए इसे कितनी भी मात्रा में लिया जा सकता है। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानिए, क्या ज्यादा बादाम दूध पीने से वजन बढ़ सकता है?

क्या ज्यादा बादाम दूध पीने से वजन बढ़ सकता है?

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, किसी भी हेल्दी फूड का ज्यादा मात्रा में सेवन वजन बढ़ने का कारण बन सकता है, ऐसा बादाम दूध के साथ भी है। बादाम दूध पिसे हुए बादाम और पानी से तैयार किया जाता है। बाजार में मिलने वाला आल्मंड मिल्क अक्सर फोर्टिफाइड होता है, यानी इसमें कैल्शियम और विटामिन D मिलाए जाते हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि बिना शक्कर वाला (unsweetened) बादाम दूध कैलोरी में कम होता है। एक कप में करीब 30-50 कैलोरी हो सकती हैं लेकिन अगर आप फ्लेवर्ड या मीठा आल्मंड मिल्क लेते हैं, तो इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा हो सकती है, जिससे कैलोरी भी बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: किडनी रोगियों के लिए बादाम दूध सुरक्षित है या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

अगर आप बिना शक्कर वाला बादाम दूध सीमित मात्रा में लेते हैं, तो इससे वजन बढ़ने की संभावना कम होती है, लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब आप दिन में कई बार मीठा या फ्लेवर्ड आल्मंड मिल्क लेते हैं या इसे हाई-कैलोरी स्मूदी, शेक या डेजर्ट में इस्तेमाल करते हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, वजन बढ़ने का मुख्य कारण कुल कैलोरी संतुलन है। अगर आप जरूरत से ज्यादा कैलोरी ले रहे हैं और फिजिकल एक्टिविटी कम है, तो वजन बढ़ सकता है, चाहे वह कैलोरी बादाम दूध से ही क्यों न आ रही हो।

can too much almond milk cause weight gain

बादाम दूध के फायदे

बादाम दूध के कई फायदे भी हैं। यह लैक्टोज फ्री होता है, इसलिए जिन लोगों को दूध पचाने में दिक्कत होती है, उनके लिए अच्छा ऑप्शन है। इसमें सैचुरेटेड फैट कम होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर माना जाता है। इसके अलावा, यह हल्का होता है और कई लोगों को इसे पचाने में आसानी होती है। वजन घटाने वाले लोग अक्सर इसे लो-कैलोरी विकल्प के रूप में चुनते हैं।

इसे भी पढ़ें: बादाम दूध या नारियल दूध: एक्सपर्ट से जानें क्या है सेहत के लिए फायदेमंद?

डाइटिशियन की सलाह

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि पैकेज्ड प्रोडक्ट खरीदते समय लेबल जरूर पढ़ें, बच्चों और बुजुर्गों के लिए केवल बादाम दूध पर्याप्त पोषण नहीं दे सकता, क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा सामान्य दूध से कम होती है। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि अगर आपकी डाइट में पहले से ही पर्याप्त कैलोरी है और आप ज्यादा बादाम दूध भी पीते हैं, तो वजन बढ़ सकता है।

निष्कर्ष

डाइटिशियन अर्चना जैन का कहना है कि बिना शक्कर वाला आल्मंड मिल्क सीमित मात्रा में लिया जाए तो यह हेल्दी डाइट का हिस्सा हो सकता है। वजन बढ़ने या घटने का आधार आपके कैलोरी खर्च करने, फिजिकल एक्टिविटी और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। इसलिए समझदारी इसी में है कि किसी भी हेल्दी फूड को सीमित ही लिया जाए।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • तेजी से वजन बढ़ने के क्या कारण हैं?

    वजन तब बढ़ता है जब शरीर में कैलोरी इनटेक, कैलोरी बर्न से ज्यादा होता है। इसके अलावा हार्मोनल बदलाव, नींद की कमी, तनाव और कम फिजिकल एक्टिविटी भी कारण हो सकते हैं।
  • वजन कंट्रोल में रखने के लिए क्या करें?

    प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें, रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान दें। 
  • क्या टेंशन से वजन बढ़ता है?

    ज्यादा तनाव से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो भूख बढ़ा सकता है और ओवरईटिंग के कारण वजन बढ़ता है।

Read Next

छाछ या दही: पाचन के लिए क्या है बेहतर? जानें न्यूट्रिशनिस्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 24, 2026 18:52 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 24, 2026 18:52 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 24, 2026 18:52 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content