Can Stress Cause Kidney Stones In Hindi: आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग स्ट्रेस, टेंशन और डिप्रेशन की समस्या में परेशान रहते हैं, इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन क्या अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण लोगों को किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है? आइए फेलिक्स अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट, डॉ. अनुज जायसवाल से जानें क्या स्ट्रेस में रहने के कारण लोगों को किडनी स्ट्रोन की समस्या हो सकती है?
क्या स्ट्रेस से किडनी स्ट्रोन की समस्या हो सकती है? - Can Stress Cause Kidney Stones?
एक्सपर्ट के अनुसार, अधिक स्ट्रेस में रहने से किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ावा मिल सकता है। अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर बढ़ने और अन्य हार्मोन्स में बदलाव आता है, जिसके कारण यूरिन में कैल्शियम का स्तर बढ़ सकता है, जिसके कारण किडनी पर प्रेशर पड़ने और किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है।
शरीर में पानी की कमी
शरीर में पानी की कमी होने पर लोगों को किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। शरीर में पानी की कमी होने पर टॉक्सिन्स शरीर में जमा होने लगते हैं, जिसके कारण किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ावा मिल सकता है।
All Images Credit- Freepik