चिकनपॉक्स, जिसे छोटी माता के नाम से भी जाना जाता है, एक वायरल संक्रमण है, जो शरीर पर खुजली वाले लाल चकत्तों और बुखार के साथ होता है। यह समस्या बच्चों से लेकर वयस्कों तक को हो सकती है। हालांकि यह संक्रमण कुछ दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन इसके बाद त्वचा पर दाग-धब्बे रह जाते हैं। चिकनपॉक्स के ये दाग देखने में खराब लगते हैं और कई बार लंबे समय तक रह सकते हैं। खासतौर पर जब चकत्तों को खरोंच दिया जाता है, तो यह समस्या और बढ़ जाती है। हालांकि, यह समस्या असामान्य नहीं है, लेकिन सवाल यह है कि क्या चिकनपॉक्स के कारण खराब हुई त्वचा को ठीक किया जा सकता है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने डॉ. मंदीप सिंह, एचओडी, प्लास्टिक, त्वचा विशेषज्ञ और कॉस्मेटिक सर्जरी, पारस हेल्थ, गुरुग्राम (Dr Mandeep Singh, HOD, plastic, dermatologist, and cosmetic surgery at Paras Health, Gurugram) से बात की-
क्या चिकन पॉक्स के दाग-धब्बे पूरी तरह हटाए जा सकते हैं? - Can Skin Damage Due to Chickenpox Be Cured
डॉ. मंदीप सिंह बताते हैं कि चिकनपॉक्स के चकत्ते आमतौर पर 5 से 10 दिनों के अंदर सूख जाते हैं, लेकिन ये त्वचा पर दाग या निशान छोड़ सकते हैं। चिकनपॉक्स के चकत्ते जलन और खुजली का कारण बन सकते हैं और अगर इन चकत्तों को खरोंच दिया जाए तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिससे स्थायी निशान बन सकते हैं। चिकनपॉक्स के निशान अधिकतर चेहरे, पीठ और छाती पर होते हैं। यह समस्या खासकर बच्चों और युवाओं के लिए मानसिक रूप से परेशान करने वाली हो सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि त्वचा पर दाग और निशान उनकी सुंदरता को प्रभावित कर सकते हैं।
डॉक्टर के अनुसार, चिकनपॉक्स के दाग और निशानों को काफी हद तक समय पर ठीक किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए धैर्य की जरूरत होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या सच में चिकनपॉक्स (छोटी माता) होने पर आसपास नीम की पत्तियां रखने से आराम मिलता है? जानें डॉक्टर से
चिकन पॉक्स के बाद निशान कैसे हटाएं? - How To Remove Chicken Pox Scars
1. त्वचा की सही देखभाल जरूरी
चिकनपॉक्स के बाद, सबसे पहले जो बात ध्यान में रखनी चाहिए, वह है त्वचा की सही देखभाल। डॉक्टर यह सलाह देते हैं कि दाग और निशान को ठीक करने के लिए त्वचा को मॉइश्चराइज रखना (What is the best treatment for chickenpox scars) जरूरी है। इसके लिए लाइट मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, सनस्क्रीन का प्रयोग भी जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सूरज की तेज किरणों से त्वचा पर दाग गहरे हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या चिकनपॉक्स से बढ़ता है शिंगल्स (त्वचा पर लाल चकत्ते) का जोखिम? डॉक्टर से समझें दोनों के बीच संबंध
2. विटामिन C और हाइलूरोनिक एसिड
विटामिन C और हाइलूरोनिक एसिड दोनों ही दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। यह दोनों तत्व त्वचा की रंगत को समान्य बनाने और उसे फिर से हेल्दी बनाने में प्रभावी होते हैं। विटामिन C त्वचा को टोन करने में मदद करता है, जबकि हाइलूरोनिक एसिड त्वचा को हाइड्रेट रखता है, जिससे दाग जल्दी भर सकते हैं।
3. लेजर ट्रीटमेंट
कई बार चिकनपॉक्स के दाग बहुत गहरे हो जाते हैं और सिर्फ घरेलू उपचार से ठीक नहीं हो पाते। इस स्थिति में डॉक्टर द्वारा लेजर ट्रीटमेंट की सलाह दी जाती है। लेजर थेरेपी त्वचा की ऊपरी परत को हटाने का काम करती है और नई कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देती है। इससे पुराने दाग और निशान धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं।
निष्कर्ष
चिकनपॉक्स के कारण त्वचा पर दाग और निशान पड़ना एक सामान्य समस्या है, लेकिन इसका इलाज संभव है। उचित देखभाल, घरेलू उपचार और डॉक्टर की सलाह से इन दागों को हल्का किया जा सकता है। लेजर उपचार जैसे विकल्प भी हैं, जो कुछ मामलों में अधिक प्रभावी हो सकते हैं। समय पर उपचार और सावधानी बरतने से आप चिकनपॉक्स के बाद त्वचा को फिर से हेल्दी बना सकते हैं।
All Images Credit- Freepik