How is Chickenpox Spread and How Long is Chickenpox Contagious: चिकनपॉक्स जिसे आम भाषा में लोग माता निकलना कहते हैं। यह एक गंभीर समस्या है। अगर चिकन पॉक्स को सही तरह से समझा जाए, तो यह संक्रामक बीमारी है। इसे वेरिसेला-जोस्टर वायरस के कारण हो सकती है। यह बीमारी आमतौर पर बच्चों में पाई जाती है, लेकिन यह किसी भी उम्र के व्यक्ति पर असर डाल सकती है। ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति को जिंदगी में एक बार चिकनपॉक्स की समस्या जरूर होती है। अब क्योंकि यह समस्या संक्रामक है, ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ सकता है कि चिकनपॉक्स की समस्या किस तरह फैलती है और इसका संक्रमण कब तक रह सकता है? अगर आप भी इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं, तो हमने डॉ. अक्षय चुघ, सलाहकार - आंतरिक चिकित्सा, मेट्रो अस्पताल, नोएडा (Dr. Akshay Chugh, Consultant - Internal Medicine, Metro Hospital, Noida) से बात की है। आइए जानते हैं कि चिकन पॉक्स कैसे फैलता है और संक्रमण कब तक रह सकता है।
चिकनपॉक्स क्या है?- What is Chickenpox
डॉ. अक्षय चुघ के मुताबिक, चिकन पॉक्स को मेडिकल भाषा में वेरिसेला (Varicella) कहा जाता है। यह एक संक्रामक वायरस जनित रोग है, जो वेरिसेला-ज़ोस्टर वायरस (VZV) के कारण होता है। यह रोग आमतौर पर बच्चों में होता है, लेकिन अगर किसी एडल्ट को पहले कभी यह नहीं हुआ है या उन्होंने इसका टीका नहीं लिया है, तो वे भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या किसी व्यक्ति को दोबारा से चिकन पॉक्स हो सकता है? जानें डॉक्टर से
चिकन पॉक्स कैसे फैलता है?- How Does Chickenpox Spread
चिकन पॉक्स के फैलने के पीछे मुख्य कारण संपर्क और हवा को माना जा सकता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति की खांसी या छींक से निकलने वाली बूंदों में होता है, और उनके फफोलों (Blisters) में मौजूद तरल पदार्थ के ज़रिए भी फैल सकता है। संक्रमण इन तरीकों से फैलता है:
- संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने से चिकन पॉक्स हो सकता है।
- फफोलों को छूने या फफोलों के लिक्विड के संपर्क में आने की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।
- संक्रमित सतहों को छूने और फिर चेहरे को छूने से (कम आम लेकिन संभव है) भी चिकनपॉक्स की समस्या हो सकती है।
बता दें कि इन्हीं कारणों की वजह से यह बीमारी स्कूल, डे केयर और घर जैसे स्थानों में जल्दी फैल जाती है और बच्चों को अपना शिकार बना सकती है।
कितने दिन तक चिकन पॉक्स संक्रामक रहता है?- How Long Does Chickenpox Remain Contagious
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि चिकन पॉक्स रैश (दाने) आने से 1-2 दिन पहले ही संक्रामक हो जाता है और यह तब तक संक्रामक रहता है, जब तक सभी फफोले सुखकर पपड़ी नहीं बन जाते हैं। आमतौर पर इस प्रक्रिया में 5 से 7 दिनों तक का समय रहता है। इस दौरान मरीज को घर पर आइसोलेशन में रहना चाहिए।
कौन ज्यादा जोखिम में है?
- जिन लोगों को पहले कभी चिकनपॉक्स नहीं हुआ है।
- जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है।
- गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशु और इम्यूनिटी कमजोर लोग।
बचाव के लिए क्या करें?- What To Do for Prevention
- चिकन पॉक्स से बचाव के लिए टीकाकरण ही सबसे प्रभावी उपाय है।
- चिकन पॉक्स को फैलने से बचाने के लिए संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेट रखना चाहिए।
- हाइजीन का ख्याल रखना जरूरी है। ऐसे में व्यक्ति को रोगी के संपर्क में आने के बाद हाथ धोना और सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- क्या चिकनपॉक्स (छोटी माता) ठीक होने के बाद स्किन के दाग-धब्बे पूरी तरह हटाए जा सकते हैं? डॉक्टर से जानें
बता दें कि चिकन पॉक्स से बचाव के लिए अगर आप समय रहते लक्षणों की पहचान कर लेते हैं, तो इस स्थिति को फैलने से रोका जा सकता है। इस बीमारी के लक्षणों की बात करें, तो बुखार, थकावट और फफोले जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इससे चिकन पॉक्स का इलाज आसान होता है। ध्यान रखें कि चिकनपॉक्स आमतौर पर हल्का होता है। हालांकि, सावधानी नहीं बरती जाए, तो यह चिकनपॉक्स की समस्या गंभीर रूप ले सकती है।