Doctor Verified

चिकनपॉक्स होने पर घर में ही करने लगते हैं इलाज? तो डॉक्टर से जानें इसके नुकसान

Chickenpox Treatment: कई लोग चिकनपॉक्स का इलाज घर में करना ज्यादा बेहतर मानते हैं। लेकिन क्या यह सच में सेफ है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।   
  • SHARE
  • FOLLOW
 चिकनपॉक्स होने पर घर में ही करने लगते हैं इलाज? तो डॉक्टर से जानें इसके नुकसान

पुराने समय में लोग कई समस्याओं का इलाज घर में करना पसंद करते थे। खासकर घाव या त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए। इसी तरह चिकन पॉक्स का इलाज भी ज्यादातर लोग घर में करना पसंद करते थे। इसके लिए कुछ जगहों पर एक खास लेप तैयार करके मरीज को लगाया जाता था और कुछ दिन तक उसका नहाना भी बंद कर दिया जाता था। चिकन पॉक्स एक प्रकार का वायरल इन्फेक्शन है, जिसे छोटी माता भी कहा जाता है। आज भी कई घरों  में लोग चिकन पॉक्स का इलाज घर पर ही करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या चिकन पॉक्स का इलाज घर में करना सेफ है? इस विषय पर बात करते हुए एमडी स्किन एंड हेयर एक्सपर्ट डॉ. सौम्या गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस बारे में विस्तार से बताया गया है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं चिकन पॉक्स और इसके सही इलाज के बारे में।

treatment of chicken pox 

चिकन पॉक्स क्या है? 

चिकन पॉक्स एक प्रकार का वायरल इन्फेक्शन है जिसमें व्यक्ति को बुखार, बदन दर्द और पूरे शरीर पर पानी वाले लाल दाने हो जाते हैं। इसके साथ ही, इन दानों  के कारण शरीर में तेज खुजली भी होने लगती है। इस समस्या की शुरुआत  में दाने पहले पीठ पर निकलते हैं, इसके बाद पूरे शरीर पर फैलने लगते हैं। 

इसे भी पढ़े- चेचक की बीमारी क्यों और कैसे होती है? डॉक्टर से आसान भाषा में समझें इसके कारण

चिकन पॉक्स का इलाज घर पर करने के नुकसान - Side Effects of Chickenpox Treatment At Home

कई लोगों का मानना होता है कि घर पर इलाज करके चिकन पॉक्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक चिकन पॉक्स का इलाज डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। क्योंकि सही इलाज न मिलने पर यह समस्या बढ़ सकती है और मरीज की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। 

एक्सपर्ट के मुताबिक सही समय पर इलाज न मिलने यह समस्या ज्यादा फैल सकती है। इसके कारण चेहरे पर गढ्ढे और निशान छुट सकते हैं। वहीं कई मामलो में यह ब्रेन, किडनी, लीवर के इन्फेक्शन का कारण भी बन सकता है।

यहां देखे पोस्ट - 

चिकन पॉक्स फैलने से कैसे बचाएं- How To Prevent Chickenpox From Spreading At Home

चिकन पॉक्स के इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है- 

मरीज को आइसोलेट करें

चिकन पॉक्स एक वायरल इन्फेक्शन है, जो छींकने , खांसने  या पास खड़े होकर बात करने से भी फैल सकता है। इसलिए इन समस्या के दौरान मरीज से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। इन दौरान संक्रमित व्यक्ति को खुद को आइसोलेट रखना  चाहिए, ताकि  संक्रमण फैलने का खतरा कम किया जा सके। 

इसे भी पढ़े-छोटे बच्चों में चिकनपॉक्स के क्या लक्षण दिखते हैं? डॉक्टर से जानें

तरल पदार्थो का सेवन करें

इस समस्या के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, इसलिए पानी और अन्य तरल पदार्थों  का पर्याप्त रूप से सेवन करें। 

खुजली न करें

चिकन पॉक्स के कारण शरीर में खुजली होने लगती है, जो कई बार बहुत ज्यादा असहनीय भी हो सकती है। लेकिन इन दानों  में खुजली करने से समस्या ज्यादा बढ़ सकती है और इसके निशान लंबे समय तक रह सकते हैं। 

साफ-सफाई का ध्यान रखें

चिकन पॉक्स की समस्या में साफ-सफाई न रखना समस्या बढ़ने का कारण बन सकता है। इसलिए इस दौरान रोज नहाएं और अपने आसपास भी सफाई बनाए रखें।चिकन पॉक्स का इलाज घर पर करने से समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए इसके इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।  

 

 
 

Read Next

इन 5 संकेतों से समझ जाएं ठीक से पच रहा है आपका खाना, नहीं रहेगी पेट की दिक्कत

Disclaimer