How To Know If Your Food Is Digested: स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार होना बेहद लेना है। इससे न सिर्फ शरीर को एनर्जी मिलती है, बल्कि यह संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। स्वस्थ आहार लेने के साथ खाने का पचना भी उतना ही जरूरी है। अगर आपका खाना ठीक से नहीं पच रहा है, तो इसका कारण पाचन से जुड़ी गड़बड़ी हो सकती हैं। खाना ठीक से न पचने के कारण शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैंं, जिससे शरीर में कमजोरी और कावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खराब पाचन का असर हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है, इसलिए जरूरी है इस पर शुरूआत से ध्यान दिया जाए। इस विषय पर बात करते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ वरलक्ष्मी यनमंदरा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें भोजन पचने पर दिखने वाले संकेतो पर बात की गई है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें इन संकेतो के बारे में।
खाना पचने का पता कैसे लगाएं (How To Know If Your Food Is Digested)
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ वरलक्ष्मी यनमंदरा के मुताबिक पाचन की स्थिति इन 5 संकेतो से पता लगायी जा सकती है।
खट्टी डकार आना
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक खाना पचने का संकेत डकार से भी पता चलता है। इसे उद्गार शुद्धि कहा जाता है। लेकिन अगर आपको भोजन के बाद खट्टी डकार आती है,तो इसका कारण पेट में ज्यादा एसिड बनना हो सकता है। खट्टी डकार आने पर आपको जी मिचलाना, सीने में जलन और अनकंफर्ट भी महसूस हो सकता है।
इसे भी पढ़े- डाइजेशन कमजोर होने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में
उत्साह महसूस करना
अगर आपका खाना ठीक से पच रहा है तो आप उत्साह से भरपूर महसूस करेंगे। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और आप दिनभर उत्साहित रहेंगे। आयुर्वेद के मुताबिक उत्साह महसूस करने का अर्थ है कि आपका शरीर पोषक तत्व को पर्याप्त रूप से ले रहा है।
बार-बार कब्ज होना
अगर आपको बार-बार कब्ज की समस्या रहती है, तो इसका सीधा संबंध आपके पाचन से होता है। कब्ज होने का अर्थ है कि आपका शरीर खाने को पर्याप्त रूप से पचा नहीं रहा है। यह शरीर में पानी और अन्य पोषक तत्वों की कमी को दर्शाता है।
खाने के बाद हल्का महसूस करना
भोजन के बाद हल्का महसूस करना बेहतर पाचन का संकेत हो सकता है। अगर खाने के बाद आपको शरीर हल्का महसूस होता है, तो इसका संबंध खाने के सही पचने से है। लेकिन अगर खाने के बाद आप अक्सर थकावट और भारीपन महसूस कर रहे हैं, तो यह शरीर में बनने वाले टॉक्सिन की ओर इशारा करता है।
इसे भी पढ़े- डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फल, पाचन-तंत्र को बनाते हैं मजबूत
बार-बार भूख लगना
एक्सपर्ट के मुताबिक खाना न पचने का संबंध क्षुत यानि भूख लगने से होता है। अगर आपको भोजन के बाद भी बार-बार भूख लगती रहती है, तो इसका संबंध खराब गट हेल्थ से हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म और पाचन शक्ति के कमजोर होने की ओर इशारा करता है।
एक्सपर्ट के बताए ये खास संकेत बताते हैं कि आपका खाना ठीक से पच रहा है या नहीं। इनमें से कोई भी संकेत नजर आने पर उसे नजरअंदाज न करें और पोष्टिक और तरल पदार्थे का सेवन बढ़ा दें।