
Home Remedies For Itching in Chickenpox: चिकनपॉक्स (चेचक) होने पर शरीर में दानें निकल आते हैं। बड़ी चेचक होने पर, दानों में मवाद भर जाता है। ये सूख भी जाते हैं। इनमें पपड़ी बन जाती है। वहीं छोटी चेचक होने पर, दानों में पपड़ी नहीं बनती। लेकिन दोनों ही स्थिति में, दानों के कारण, त्वचा में खुजली महसूस होती है। खुजली, कुछ दिनों से लेकर हफ्तों तक बनी रह सकती है। खुजली दूर करने के लिए लोग पाउडर या क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चिकनपॉक्स के दौरान होने वाले दानों पर बाजार के उत्पाद लगाने से जलन और सूजन हो सकती है। दानों पर उत्पाद लगाने से खुजली की समस्या, कम होने के बजाय बढ़ भी सकती है। चिकनपॉक्स के कारण, होने वाली खुजली को दूर करने के लिए निम्न उपायों को आजमां सकते हैं।
1. ओट्स का इस्तेमाल करें
गरम पानी में ओट्स मिलाएं। इस पानी को ठंडा कर लें, फिर स्नान लें। इससे खुजली की समस्या दूर होती है। नमक के पानी से भी स्नान लेना फायदेमंद होता है। खुजली की समस्या दूर करने के लिए, जई के आटे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जई के आटे को पानी में मिलाकर, 15 मिनट तक उबालें। फिर इस पानी से स्नान लें, तो खुजली दूर हो जाएगी।
2. शहद और गिलोय का रस पिएं
गिलोए का सेवन करने से खुजली से निजात मिलता है। वहीं शहद में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। संक्रमण का इलाज करने के लिए, शहद का सेवन फायदेमंद होता है। गिलोय के रस में, शहद डालकर पीने से, खुजली से जल्दी छुटकारा मिलता है। चिकनपॉक्स होने पर मरीज को, जंक फूड, बासी खाने का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में वात, पित्त व कफ का संतुलन, बिगड़ जाता है।
3. नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करें
चिकनपॉक्स होने पर, दानों में खुजली महसूस हो रही है, तो नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करें। नीम की पत्तियों को पानी में उबालें। इस पानी को ठंडा होने दें और इससे स्नान लें। नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। नीम के इस्तेमाल से दानों की समस्या दूर होती है और खुजली से भी छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें- चिकनपॉक्स (छोटी माता) होने पर तुरंत करें इन 5 चीजों से परहेज, जल्द मिलेगा आराम
4. तुलसी का इस्तेमाल करें
चिकनपॉक्स के कारण, खुजली की समस्या होने पर तुलसी का इस्तेमाल करें। तुलसी के पत्तों को पीसकर, उसे खुजली वाले स्थान पर लगा दें। इससे आपको आराम मिलेगा। ताजे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। खुजली की समस्या दूर करने के लिए नारियल का तेल और विटामिन ई ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। त्वचा पर तेल लगाने से, ठंडक मिलती है और खुजली दूर हो जाती है।
5. केला खाएं
केले में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है। चिकनपॉक्स में खुजली का इलाज करने के लिए, केले को डाइट में शामिल करें। केले में हिस्टामाइन की मात्रा को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। केले में विटामिन सी भी होता है। इसे खाने से, खुजली से छुटकारा मिलता है। केले के अलावा, हरी सब्जियों का सेवन भी कर सकते हैं।
इन 5 चीजों को डाइट में शामिल करेंगे, तो खुजली से छुटकारा मिलेगा। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।