Why Does Ovarian Cancer Recur In Hindi: ओवेरियन कैंसर अपने आप में एक गंभीर बीमारी है। जब ओवरीज में मौजूद सेल्स के डीएनए में कोई बदलाव होता है, तो यह ओवेरियन कैंसर का कारण बनता है। कैंसर का मतलब है कि असामान्य तरीके से सेल्स ग्रो होना। ओवरीज महिलाओं का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह हार्मोन को संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। बहरहाल, ओवेरियन कैंसर होने पर सही ट्रीटमेंट की मदद से इससे छुटकारा पाया जा सकता है। हालांकि, कभी-कभी यह भी देखने को मिलता है कि ओवेरियन कैंसर पूरी तरह ठीक हो गया पर मरीज को फिर से कैंसर के लक्षण नजर आने लगे हैं। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या ओवेरियन कैंसर पूरी तरह ठीक होने के बाद फिर से हो सकता है? जानते हैं इस बारे में Gr. Noida West स्थित सर्वोदय अस्पताल में सलाहकार - ऑन्कोलॉजी डॉ. चिन्मयी अग्रवाल का क्या कहना है।
क्या ओवेरियन कैंसर दोबारा होने के बाद पूरी तरह ठीक हो सकता है?- Kya Ovarian Cancer Thik Hota Hai
कैंसर के बारे में आपने सुना होगा कि यह पूरी तरह मुश्किल से ही ठीक हो पाता है। आमतौर पर कैंसर के मरीजों को आजीवन अपना ट्रीटमेंट करवाना होता है। समय-समय पर स्क्रीनिंग करवानी होती है और जरूरत अनुसार कई सर्जरी भी होती है। वहीं, अगर हम ओवेरियन कैंसर की बात करें, तो इस संबंध में डॉक्टर का कहना है, ‘ऐसे बहुत मुश्किल होता है कि ओवेरियन कैंसर पूरी तरह ठीक हो जाए। आमतौर पर ओवेरियन कैंसर होने के बाद इसके लक्षणों को ट्रीटमेंट के जरिए मैनेज किया जाता है। विशेषकर, अगर मरीज को समय रहते ओवेरियन कैंसर का पता चल जाए, तो उसे शरीर के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोका जा सकता है। मगर यह तय है कि कैंसर सेल्स को ग्रो होने से पूरी तरह रोकना संभव नहीं है। यही कारण है कि ट्रीटमेंट के दौरान कैंसर सेल्स की ग्रोथ को सीमित करने पर ध्यान दिया जाता है। साथ ही ट्यूमर को श्रिंक करने की कोशिश की जाती है।
इसे भी पढ़ें: क्या ओवेरियन कैंसर ठीक हो सकता है? डॉक्टर से जानें इसका जवाब
ओवेरियन कैंसर दोबारा होने का रिस्क कितना होता है?
ओवेरियन कैंसर दोबारा होने का रिस्क कई तरह के कारकों पर निर्भर करता है। जैसे अगर समय रहते या कैंसर के शुरुआती स्तर में ही इस बीमारी का पता चल जाए, तो मरीज को अच्छा ट्रीटमेंट मिल सकता है। हाल के सालों में यह भी देखने को मिला है कि बेहतर ट्रीटमेंट विकल्प की मदद से ओवेरियन कैंसर के मरीज लंबी और स्वस्थ जिंदगी जी पाते हैं। हालांकि, उन्हें समय-समय अपना इलाज करवाना होता है और लाइफस्टाइल में भी सुधार की जरूरत होती है। बहरहाल, ओवेरियन कैंसर के अलग-अगल स्टेज में इसके दोबारा होने का रिस्क निर्भर करता है। जैसे-
इसे भी पढ़ेंः क्या वाकई ब्रा में फोन रखने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? जानें इस पर क्या कहते हैं डॉक्टर
ओवेरियन कैंसर को दोबारा होने से कैसे रोक सकते हैं
डॉक्टर की मानें, तो ओवेरियन कैंसर को दोबारा होने से रोकने का कोई सटीक तरीका नहीं है। हां, जीवनशैली में कुछ बदलाव कर आप इसके होने के रिस्क को कम कर सकते हैं, जैसे-
- नियमित रूप से थेरेपी करवाएं। इसमें कीमोथेरेपी शामिल है। इससे कैंसर सेल्स को नष्ट करने में मदद मिलती है।
- ओवेरियन कैंसर के मरीजों को नियमित रूप से दवा लेनी चाहिए और स्क्रीनिंग भी करवाना चाहिए।
- हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें। इसमें हेल्दी सब्जियां और फल शामिल हैं।
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी और कैंसर से लड़ने की क्षमता में सुधार होता है।
- अपनी हेल्थ को नियमित रूप से मोनिटर करें। सेहत में हुए जरा बदलाव के बारे में समय से पता चल जाता है और इससे समय रहते बचाव किया जा सकता है।
FAQ
क्या ओवेरियन कैंसर हमेशा के लिए ठीक हो सकता है?
अगर समय रहते ओवेरियन कैंसर का पता चल जाए, तो व्यक्ति को सही ट्रीटमेंट दिया जा सकता है। इसकी मदद मरीज लंबे समय तक स्वस्थ जिंदगी जी सकता है।क्या सर्जरी के बाद कैंसर वापस बढ़ सकता है?
कैंसर सर्जरी के बाद दोबारा बढ़ सकता है। हां, सही ट्रीटमेंट की मदद से कैंसर सेल्स के ग्रो होने की गति धीमी हो जाती है।कैंसर होने के बाद व्यक्ति कितने समय तक जीवित रह सकता है?
कैंसर होने के बाद व्यक्ति कितने समय तक जीवित रहेगा, यह कई कारकों पर निर्भर करता है। जैसे कैंसर का प्रकार, उसका स्टेज और ट्रीटमेंट। अगर समय रहते कैंसर का पता चल जाए, तो व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है।