Doctor Verified

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल एसिडिटी का कारण बन सकता है?

आज के समय में ज्यादातर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान रहते हैं। लेकिन क्या इसके कारण एसिडिटी की समस्या बढ़ती है? आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हाई कोलेस्ट्रॉल एसिडिटी का कारण बन सकता है?

Kya High Cholesterol Ke Karan Acidity Ho Sakti Hai In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान रहते हैं। जिसके कारण लोगों को हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कई बार लोगों को अधिक जलन भी महसूस होती है, जिसके कारण लोगों को परेशानी महसूस होती है। आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानें क्या हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण भी एसिडिटी की समस्या हो सकती है?

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल एसिडिटी का कारण बन सकता है? - Can High Cholesterol Cause Acidity In Hindi

कई बार हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण लोगों को एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या का सामना करने की समस्या हो सकती है। अक्सर यह समस्या ज्यादा वजन वाले मरीजों में देखी जाती है। कोलेस्ट्रॉल और एसिडिटी दोनों ही अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण होने वाली परेशानियां हैं। अक्सर अनहेल्दी फैट्स से युक्त फूड को खाने से लोगों को कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के साथ-साथ हार्ट बर्न या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, एसिडिटी और हार्ट बर्न की समस्या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD) जैसी अन्य मेडिकल कंडीशन के कारण भी हो सकती है। बता दें, कई बार हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के कारण पेट में एसिड बढ़ सकता है, जिसके कारण एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: इन 3 कारणों से शरीर में बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल लेवल, एक्सपर्ट से जानिए बचाव के तरीके

can high cholesterol cause acidity in hindi 01

कोलेस्ट्रॉल और एसिडिटी से बचने के उपाय - Ways To Avoid Cholesterol And Acidity In Hindi

हेल्दी डाइट लें

हाई कोलेस्ट्रॉल और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए सब्जियों, फलों, साबुत अनाज, नट्स और सीड्स जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें। इससे कोलेस्ट्रॉल और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है। वहीं, अधिक तले-भूने, प्रोसेस्ड और जंक फूड को खाने से एसिडिटी और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में इनके सेवन से बचें।

स्ट्रेस कम करे

अनहेल्दी और भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग स्ट्रेस में रहते हैं। जिसके कारण लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में इससे राहत के लिए स्ट्रेस से बचने और ब्रेन को रिलैक्स करने के लिए नियमित रूप से योग और मेडिटेशन यानी ध्यान करें। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल बन सकता है खराब लिवर का कारण, जानें इसे कंट्रोल करने के टिप्स

रेगुलर एक्सरसाइज करें

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचने, पाचन को दुरुस्त करने, एसिडिटी, गैस और अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्यओं से बचने के लिए नियमित रूप से 30 मिनट एक्सरसाइज करें, साथ ही, इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण - Symptoms Of High Cholesterol In Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या महसूस होने पर लोगों को थकान, कमजोरी, सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, जी मिचलाना, पेट और पैर में दर्द की समस्या की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। इससे स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

निष्कर्ष

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण पेट में एसिड बढ़ने की समस्या हो सकती है, जिसके कारण लोगों को एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है, साथ ही, हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण रक्त वाहिकाओं में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है, जिसके कारण लोगों को हार्ट से जुड़ी गंभीर परेशानियों का खतरा बढ़ सकता है।

ध्यान रहे, हाई कोलेस्ट्रॉल समस्या होने पर लोगों को हार्ट से जुड़ी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर इसे नजरअंदाज न करते हुए, डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या माता-पिता से बच्चों में आ सकती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer