क्या सच में गोलगप्पे से ठीक हो जाते हैं मुंह के छाले? एक्सपर्ट से जानें ये मिथक है या सच्चाई

गोलगप्पा खाने से मुंह का स्वाद अच्छा होता है। लेकिन क्या इससे मुंह का छाला भी ठीक होता है? यह सवाल आपके मन में भी है, तो आइए जानते हैं इसका सही जबाव?    
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सच में गोलगप्पे से ठीक हो जाते हैं मुंह के छाले? एक्सपर्ट से जानें ये मिथक है या सच्चाई

गोलगप्पे शायद ही किसी को न पसंद हो। भारत के हर शहर, गली-मौहल्लों में गोलगप्पे की ठेली आपको बहुत ही आसानी से दिख जाएगी। गोलगप्पे का चटपटा स्वाद सभी को अपनी ओर लुभाता है। बड़े से बड़े और छोटे से छोटे लोग गोलगप्पा खाना पसंद करते हैं। इसका स्वादिष्ट और चटपटा पानी लोग खूब चटकारे लगाकर पीते हैं। गोलगप्पे को लेकर आपने कईै तरह की बातें सुनी होंगी। इन्हीं में से एक है, गोलगप्पा खाने से मुंह का छाला ठीक होता है।  बचपन से मैंने यह लाइन कई लोगों के  मुंह से सुनी है कि गोलगप्पा खाने से मुंह का छाला ठीक होता है। शायद अनजाने में मैंने भी कई लोगों को यह सलाह दी भी। अब सवाल यह उठता है कि क्या सच में ऐसा होता है? इस विषय पर मैंने डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी से बात की। आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहती हैं डायटीशियन-

क्या गोलगप्पा खाने से मुंह के छाले ठीक होते हैं?

डायटीशियन कामिनी बताती हैं कि गोलगप्पा खाने से मुंह का छाला ठीक नहीं होता है। यह पूरी तरह से एक मिथ है। उनका कहना है कि गोलगप्पा सॉल्टी और क्रिस्पी होता है। ऐसे में यह आपके छाले को ठीक करने के बजाय आपके मुंह को छिल सकता है। इसलिए यह कहना बिल्कुल गलत है कि गोलगप्पा खाने से छाला ठीक होता है। आगे एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपके मुंह में छाले हैं, तो आपको अपने मुंह से सलाइवा ज्यादा निकालना चाहिए। आपके मुंह से सलाइवा जितना ज्यादा निकलेगा, उतना ही डेड सेल्स निकलने की संभावना बढ़ेगी। ऐसे में सलाह दी जाती है कि गुनगुना पानी पिएं। नमक के पानी से गरारा करें, ताकि डेड सेल्स निकल सके। इसके अलावा पेट की गर्मी की वजह से मुंह में छाले होते हैं। इसलिए इस दौरान ठंडा खाने की सलाह दी जाती है। डायटीशियन बताती हैं कि मुंह में छाले होने पर सौंफ का पानी रामबाण साबित हो सकता है। इस पानी से आपका पेट ठंडा होता है। इसलिए अगर आपको छाले हैं, तो सौंफ का पानी पिएं। इसके अलावा उनका कहना है कि सलाइवा जितना ज्यादा निकलेगा, उतनी जल्दी मुंह के छाले ठीक होंगे।

इसे भी पढ़ें - शरीर में जमा गंदगी को इन आसान तरीकों से करें साफ, एक्सपर्ट से जानें Body Detox करने के आसान तरीके

क्या छाले ठीक करने में गोलगप्पे का पानी है असरदार?

अब सवाल यह है कि क्या गोलगप्पा का पानी छाले को ठीक करता है? तो इस बारे में कामिनी का कहना है कि गोलगप्पे में पुदीना होने से छाले का कोई संबंध नहीं है। हालांकि, गोलगप्पे का पानी चटपटा होता है, इसलिए हमारे मुंह से सलाइवा ज्यादा निकलता है। इसलिए ऐसा संभव हो सकता है कि गोलगप्पा का चटपटा पानी पीने से छाले ठीक हो जाएं। क्योंकि इस दौरान आपके मुंह से सलाइवा ज्यादा निकलता है, जिससे मुंह के डेड सेल्स बाहर निकलती है।

डायटीशियन का कहना है कि गोलगप्पा खाने के बजाय आप चटपटी चीजें खाएं, इससे छाले ठीक होंगे। इसके अलावा ठंडी चीजों का सेवन करें। ताकि आपका पेट ठंडा हो सके। इसके अलावा सौंफ और मिश्री के सेवन से भी आप मुंह के छाले ठीक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान? जानें एसिडिटी होने पर क्या खाएं और क्या ना खाएं

सौंफ पानी कैसे करें तैयार?

मुंह में छाले होने पर सौंफ का पानी आपके लिए रामबाण हो सकता है। आइए जानते हैं किस तरह घर पर तैयार करें सौंफ पानी?

1 चम्मच सौंफ

1 गिलास पानी

सबसे पहले 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ डालें। इस पानी को रातभर छोड़ दें। इसके बाद सुबह उठकर पानी को छानकर खाली पेट इस पानी का सेवन करें। 2 से 3 दिन तक लगातार इस पानी का सेवन करने से मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे। इतना ही नहीं, इससे पेट की अन्य समस्याएं भी ठीक होने की संभावना होती है। जैसे - गैस, कुपच, कब्ज इत्यादि परेशानी से भी आप राहत पा सकते हैं।

Read more articles on  Healthy-Diet in Hindi

 

Read Next

इन 7 फायदों के कारण आप रोजाना खा सकते हैं संतरा, जानें कितना फायदेमंद है ये साधारण सा फल

Disclaimer