Can Food And Exercise Help You Modify Your Breast Size: ब्रेस्ट महिलाओं के शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग हैं। यह सिर्फ शिशुओं को दूध पिलाने के लिए ही आवश्यक नहींं होते हैं, बल्कि यह आपके शरीर की बनावट को एक आकर्षक रूप भी प्रदान करती हैं। अक्सर हम देखते हैं कि कुछ महिलाओं के ब्रेस्ट का आकार काफी बड़ा होता है। वहीं कुछ महिलाओं की ब्रेस्ट बहुत छोटी होती हैं या उनका विकास ठीक से नहीं हो पाता है। दोनों ही स्थितियों में महिलाओं को परेशानी होती है। सभी महिलाएं सुडौल और आकर्षक ब्रेस्ट पाना चाहती हैं, लेकिन बहुत ज्यादा बड़े या छोटे ब्रेस्ट महिलाओं को पसंद नहीं आते हैं। ऐसे में अक्सर लोग यह सलाह देते हैं कि एक्सरसाइज और कुछ फूड्स को डाइट में शामिल करके स्तनों के आकार में अपने अनुसार बदलाव किया जा सकता है और मनचाहे ब्रेस्ट पाए जा सकते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा मुमकिन है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने फिटनेस कोच और न्यूट्रिशनिस्ट अक्षय एस शेट्टी से बात की। अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में फूड और एक्सरसाइज की मदद से ब्रेस्ट में बदलाव हो सकता है या नहीं, इसके बारे में विस्तार से बताया है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या फूड और एक्सरसाइज ब्रेस्ट का आकार बदलने में मददगार हो सकते हैं- Can Food And Exercise Help You Modify Your Breast Size In Hindi
न्यूट्रिशनिस्ट अक्षय एस शेट्टी के अनुसार, "महिलाओं के स्तन का आकार पूरी तरह से आनुवंशिकी और व्यक्तिगत संरचना पर आधारित होता है। आनुवंशिकी के आधार पर प्रत्येक महिला का आकार और आकार अलग-अलग होता है। जब आप अच्छी मात्रा में वजन कम करते हैं, तो फैट टिशू कम होने के कारण आपको स्तन के आकार में बदलाव देखने को मिलता है। क्योंकि महिलाओं के ब्रेस्ट फैट टिशू से बने होते हैं, ऐसे में ब्रेस्ट के आकार में फैट बहुत अहम भूमिका निभाती है। हालांकि, इन बदलावों से आपके स्तन के आकार में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।"
इसे भी पढ़ें: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान निप्पल में दर्द क्यों होता है? जानें इसके कारण और इलाज
इसके अलावा, "स्ट्रेंथ या वेट ट्रेनिंग करने से छाती की मांसपेशियों की उपस्थिति में भी सुधार हो सकता है। इससे संभावित रूप से आपके स्तनों को थोड़ा ऊपर उठाने में मदद मिल सकती है और ब्रेस्ट को अच्छा आकार मिल सकता है। ट्रेनिंग का प्रभाव एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में उनके शरीर की संरचना के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। यह काफी हद तक पूरे शरीर में मांसपेशियों और फैट की मात्रा पर भी निर्भर करता है।"
टॉप स्टोरीज़
View this post on Instagram
यहां समझने वाली बात यह है कि हर व्यक्ति अलग होता है और वे अपने शरीर की संरचना के कारण अपने स्तन के आकार में अलग-अलग बदलाव का अनुभव कर सकते हैं। कोई भी लोशन या क्रीम आपके स्तन का आकार बदलने में आपकी मदद नहीं कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद वजन क्यों बढ़ने लगता है? जानें इसके 4 कारण
एक्सरसाइज करने से कुछ हद तक आपको ब्रेस्ट को टोन करने में मदद मिल सकती है, लेकिन इसकी प्रभावशीलता पर भी बहुत अधिक भरोसा नहीं किया जा सकता है। इसलिए बेहतर है कि जो आपके पास है उसे स्वीकार करें और अपनाएं।
All Image Source: freepik