Weight Gain After Delivery Causes in Hindi: प्रेगनेंसी के साथ ही, डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से जूझना पड़ता है। इसमें थायरॉइड, डायबिटीज और पीसीओएस शामिल हैं। इसके अलावा, डिलीवरी के बाद महिलाओं का वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है। वजन बढ़ने से महिलाओं को कई अन्य दिक्कतें होने लगती हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं का वजन तो बढ़ने लगता है, लेकिन ऐसा क्यों होता है, इसके बारे में जानने के लिए पढ़ें ये लेख-
डिलीवरी के बाद वजन क्यों बढ़ता है?- Weight Gain After Delivery Causes in Hindi
1. प्रसवोत्तर थायरॉइड
कई महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान थायरॉइड रोग विकसित हो जाता है। ऐसे में बच्चे को जन्म देने के बाद उनका वजन बढ़ सकता है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म हो सकता है। इस स्थिति में आपको थकान, कब्ज और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इतना ही नहीं, प्रसवोत्तर थायरॉइड में मासिक धर्म की अनियमितता भी देखने को मिल सकती है। कुछ महिलाओं में डिलीवरी के बाद ये लक्षण तुरंत महसूस होने लगता है, तो किसी में लंबे समय बाद नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में पीठ दर्द से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी जल्द राहत
2. प्रसवोत्तर डिप्रेशन
डिलीवरी के बाद महिलाओं में डिप्रेशन के लक्षण भी नजर आ सकते हैं। डिप्रेशन महिलाओं में बढ़े हुए वजन का एक मुख्य कारण बन सकता है। प्रसवोत्तर डिप्रेशन में महिलाएं सामान्य से अधिक या कम खाना खा सकती हैं। प्रसव के बाद लगभग 6 महीनों तक डिप्रेशन की वजह से वजन बढ़ने का जोखिम अधिक रहता है। इस स्थिति में आपको ज्यादा सतर्क होने की जरूरत होती है। अगर डिलीवरी के बाद आपको भी चिंता सता रही है, तो वजन बढ़ सकता है। इसलिए वजन को नियंत्रण में रखने के लिए आपको चिंता या तनाव में रहने से बचना चाहिए।
3. डायबिटीज
डायबिटीज में डिलीवरी के बाद महिलाओं के बढ़े हुए वजन का एक मुख्य कारण हो सकता है। अगर बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं में टाइप 2 डायबिटीज विकसित हो जाता है, तो इस स्थिति में इंसुलिन की जरूरत पड़ती है। जिसकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है। ऐसे में आपको नियमित एक्सरसाइज करनी चाहिए। साथ ही, पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, ताकि ब्लड शुगर और वजन, दोनों कंट्रोल में रहे।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में मुंह का स्वाद कड़वा होने पर अपनाएं ये उपाय, दूर होगा कड़वापन
4. पीसीओएस
पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, जिससे डिलीवरी के बाद 5 से 10 प्रतिशत प्रभावित हो सकती है। अगर आपको भी पीसीओएस है, तो इसकी वजह से आपको कई लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इसमें तेजी से वजन बढ़ना भी शामिल है। पीसीओएस की वजह से महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसके अलावा, चेहरे पर बाल उगना, मुंहासे होना, मासिक धर्म में अनियमितता और इंसुलिन प्रतिरोध होना, पीसीओएस के लक्षण हो सकते हैं।