Doctor Verified

खाली पेट शुगर क्यों बढ़ती है? डॉक्टर से जानें खाली पेट में नॉर्मल शुगर कितनी होना चाहिए?

Blood Sugar Level: कई लोगों का सुबह-सुबह शुगर लेवल बढ़ जाता है। चलिए डॉक्टर से जानते हैं खाली पेट शुगर क्यों बढ़ती है, साथ ही सामान्य शुगर लेवल कितना होना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
खाली पेट शुगर क्यों बढ़ती है? डॉक्टर से जानें खाली पेट में नॉर्मल शुगर कितनी होना चाहिए?


Blood Sugar Level: आजकल की खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं में से एक डायबिटीज भी है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो तरह-तरह की बीमारियों का कारण भी बनता है। डायबिटीज किडनी, हृदय, आंखों, त्वचा और दिमाग पर भी असर डालता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल (Blood Sugar Level Control) में रखना जरूरी होता है। लेकिन कई बार डायबिटीज रोगियों का शुगर लेवल बढ़ जाता है, खासकर सुबह खाली पेट। 

ऐसे में लोगों में मन में सवाल होता है कि आखिर सुबह खाली पेट शुगर क्यों बढ़ती है (can empty stomach cause high blood sugar)? साथ ही खाली पेट शुगर कितना होना चाहिए (Empty Stomach Sugar Level Range In Hind)? चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं मणिपाल हॉस्पिटल, ओल्ड एयरपोर्ट रोड के मधुमेह और एंडोक्रिनोलॉजी डॉक्टर अदित्य जी हेगड़े (Dr Aditya G Hegde, Consultant - Diabetes and Endocrinology, Manipal Hospital Old Airport Road) से।

high sugar level

खाली पेट शुगर क्यों बढ़ती है : Blood Sugar Increase Morning : khali pet sugar kyu badhta hai

डॉक्टर अदित्य जी हेगड़े (Dr Aditya G Hegde) बताते हैं कि सुबह के समय शुगर का स्तर बढ़ सकता है। इसका मुख्य कारण हॉर्मोन्स में बदलाव होता है। दरअसल, रात को सोते समय हॉर्मोन्स को कंट्रोल करने के लिए शरीर में अधिक मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन होता है। इसकी वजह से सुबह के समय ब्लड शुगर लेवल बढ़ (can empty stomach cause high blood sugar) सकता है।

  • हमारे शरीर में सुबह के समय होने वाले सामान्य हार्मोनल परिवर्तन रक्त शर्करा को बढ़ाते हैं। 
  • रात को सोते समय हाई कार्ब लेना भी सुबह खाली पेट रक्त शर्करा या शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। 
  • इनके अलावा डायबिटीज की दवाइयों को समय पर न लेने की वजह से भी सुबह शुगर लेवल बढ़ सकता है।
  • सुबह खाली पेट उच्च रक्त शर्करा सोमोगी प्रभाव के कारण भी हो सकता है। सोमोगी प्रभाव तब होता है, जब आप सोने से पहले इंसुलिन लेते हैं और सुबह ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है। इस स्थिति को रिबाउंड हाइपरग्लेसेमिया (rebound hyperglycemia meaning) कहा जाता है।

डॉक्टर अदित्य बताते हैं कि सुबह के समय किसी का भी शुगर लेवल बढ़ (khali pet sugar kyu badhta hai) सकता है। भले ही आपको डायबिटीज हो या नहीं। टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में सुबह शुगर लेवल बढ़ने की शिकायत अधिक देखने को मिलती है। बेहोशी, मतली, आंखों के सामने धुंधलापन, प्यास लगना और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी आना सुबह के समय शुगर बढ़ने के लक्षण होते हैं। 

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज में चीनी की जगह Stevia (मीठी तुलसी) का प्रयोग कितना सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट से

sugar level

खाली पेट शुगर कितनी होनी चाहिए: Empty Stomach Sugar Level Range In Hindi: khali pet sugar kitna hona chaiye

डॉक्टर अदित्य जी हेगड़े बताते हैं कि सुबह खाली पेट शुगर लेवल का सामान्य होना बहुत जरूरी होता है। असामान्य शुगर लेवल व्यक्ति को कई तरह से परेशान कर सकता है, साथ ही कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है।

सुबह खाली पेट सामान्य ब्लड शुगर लेवल 70-100 mg/dl होना चाहिए। अगर 100-125mg/dl हो जाता है, तो यह बॉर्डर लाइन है। 126mg/dl से अधिक ब्लड शुगर लेवल डायबिटिक रेंज में आता है। इस स्थिति में आपको अपने डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज (शुगर) में चुकंदर खाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर से जानें इस बारे में

सुबह ब्लड शुगर को कंट्रोल कैसे करे? (how to control sugar level) 

  • रात को खाना समय पर खाएं, साथ ही हेल्दी फूड्स का ही सेवन करें।
  • खाना खाने के बाद टहलने की आदत जरूर डालें।
  • रात को स्नैक्स, कार्बोहाइड्रेट और कार्ब्स लेने से बचें। इससे सुबह के समय ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना अधिक रहती है।
  • खुद को हाइड्रेट रखें। इसके लिए अधिक मात्रा में पानी पिएं।
  • नाश्ता या ब्रेकफास्ट कभी स्किप न करें। नाश्ते में हेल्दी चीजों का ही सेवन करें।

अगर आपका भी सुबह के समय बार-बार शुगर लेवल बढ़ता है, तो इस स्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इसके लिए डॉक्टर से कंसल्ट करें और अपनी लाइफस्टाइल को भी हेल्दी बनाएं।

Read Next

डायबिटीज मरीजों में ज्यादा खर्राटे लेना स्वास्थ्य से जुड़े इन 5 बातों का हो सकता है संकेत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version