Can Coriander Water Help To Reduce Acidity: खानपान की गलत आदतों की वजह से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। ऐसे में लोगों को कब्ज, अपच और एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। एसिडिटी होने पर खाना आहार नली में वापस आ सकता है। साथ ही, इस समस्या में सीने में जलन हो सकता है। यह बैचेनी और दर्द की समस्या का कारण बन सकता है। डॉक्टर की मानें तो लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव कर एसिडिटी की समस्या को आसानी से कम किया जा सकता है। घरेलू उपायों को अपनाकर भी आप एसिडिटी (Acidity Home Remedies) को आसानी से दूर कर सकते हैं। आगे आयुर्वेदाचार्य सोनल गर्ग से जानते हैं कि धनिये के पानी से आप एसिडिटी की समस्या को कैसे दूर कर सकते हैं। साथ ही, इसके इस्तेमाल का तरीका भी बताया गया है।
एसिडिटी के लिए धनिया के पानी के फायदे - Coriander Seeds Water Benefits For Acidity In Hindi
एल्कलाइन प्रभाव (क्षारीय प्रभाव)
धनिया का पानी एसिडिटी को कम करने में मदद कर सकता है, इसका एक मुख्य कारण इसका क्षारीय प्रभाव (Alkalizing Effect) है। धनिये का पानी पेट में पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे एसिडिटी कम होती है। धनिया का पानी एसिड रिफ्लक्स से जुड़ी जलन को कम करने में भी मददगार होता है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
धनिया में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की सूजन (Stomach Swelling) को शांत करने में सहायक होते हैं। धनिये का पानी एसिड रिफ्लक्स के कारण होने वाली जलन और परेशानी से राहत प्रदान कर सकता है। धनिया के एनाल्जेसिक प्रभाव एसिडिटी को कम करने में मदद करता है।
पाचन में सुधार करें
धनिया पाचन क्रिया को बेहतर करता है। इसके सेवन से पाचन एंजाइम्स (Digestive Juice) बूस्ट होते हैं, जो भोजन को आसानी से डाइजेस्ट करता है। इसके नियमित सेवन से एसिडिटी की समस्या में आराम मिलता है। पाचन क्रिया में सुधार होने से आपको अपच और गैस आदि में भी राहत मिलती है।
एसिडिटी को कम करने के लिए धनिया का पानी कैसे पिएं? - How To Make Coriander Seeds Water For Acidity In Hindi
- इस उपाय को करने के लिए आप करीब दो चम्मच धनिया लें।
- इसे करीब दो कप पानी में रात को भिगोकर रख दें।
- अगली सबुह पानी को करीब एक कप रहने तक उबाल लें।
- इसके बाद इसे छानकर पीएं।
- गर्मियों में आप इसे उबाले बिना ही छानकर पीएं।
- कुछ ही दिनों के बाद आपको पाचन क्रिया में फर्क दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें : रोज सुबह खाली पेट पिएं धनिया के पत्तों का पानी, सेहत को मिलेंगे गजब फायदे
बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस उपाय को करीब दो सप्ताह तक अपनाएं। इसके बाद कुछ दिन इसे पीना बंद कर दें। इस उपाय के बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप आयुर्वेदाचार्य से सलाह अवश्य लें। साथ ही, अगर आपको लंबे समय से एसिडिटी की समस्या हो रही है तो ऐसे में डॉक्टर से मिलकर इसके सही कारणों को पता लगाएं और इलाज शुरु करें।