Can Ashwagandha Help with Sleep In Hindi: आज की तारीख में हमने नोटिस किया गया है कि लोगों को स्लीपिंग पैटर्न खराब हो गया है। ऐसा नाइट शिफ्ट वर्क कल्चर की वजह से हो रहा है। हालांकि, मौजूदा समय में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो रोजाना देर रात तक जगते हैं, मोबाइल पर समय बिताते हैं या फिर लेट नाइट पार्टी करते हैं और सुबह 4 या 5 बजे के आसपास सोने जाते हैं। अगर नियमित रूप से इसी तरह की जीवनशैली को अपनाया जाए, तो एक समय बाद अच्छी नींद आने की समस्या होने लगती है। इस तरह की परेशानी से निपटने के लिए कई लोगों को अश्वगंधा का सेवन करते हुए सुना या देखा गया है। तो क्या वाकई अच्छी नींद के लिए अश्वगंधा कारगर है? इस संबंध में हमने आयुर्वेदाचाय विंदेश्वरी सिंह से बात की।
क्या अच्छी नींद के लिए अश्वगंधा का सेवन किया जा सकता है?
अश्वगंधा का इस्तेमाल हमारे यहां सदियों से किया जा रहा है। अश्वगंधा एक तरह का पौधा है, जिसे हम पाउडर, चायपत्ती या सप्लीमेंट के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। फोर्ब्स हेल्थ के अनुसार, "अश्वगंधा का सेवन इस्तेमाल स्ट्रेस और एंग्जाइटी को कम करने के लिए, ब्लड शुगर को कम करने के लिए और फैट को कम करने के लिए किया जा सकता है। अश्वगंधा में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो ओवर ऑल हेल्थ पर बहुत अच्छा प्रभाव डालते हैं। लेकिन एक समय में इसका महज 3 ग्राम तक ही सेवन किया जाना चाहिए। इससे ज्यादा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।" इसी तरह, अश्वगंधा की मदद अच्छी नींद के लिए भी लाभकारी माना जाता है। मेडिकलन्यूज टुडे में प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट की मानें, "अश्वगंधा में ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो नींद को बढ़ावा देते हैं और इनसोमनिया जैसी गंभीर बीमारी में भी यह कारगर साबित होते हैं। इसके अलावा, अश्वगंधा में विथेनोलाइड् नाम का कंपाउंड भी पाया जाता है, जो तनाव से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। आप यह बात अच्छी तरह जानते होंगे कि तनाव की वजह से अक्सर अनिद्रा की समस्या हो जाती है या फिर नींद न आने का रिस्क बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों को सोने से पहले नेगेटिव विचार आते हैं, अश्वगंधा उन्हें भी शांत करने में मदद करता है।"
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट अश्वगंधा खाने से क्या होता है? जानें अश्वगंधा लेने का सबसे अच्छा समय क्या है?
क्या अच्छी नींद के लिए रोज अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं?
निश्चित रूप से अश्वगंधा का सेवन अच्छी नींद के लिए किया गजा सकता है। लेकिन, वेबएमडी की मानें, तो आप रोजाना अश्वगंधा का सेवन नहीं कर सकते हैं। अश्वगंधा का सेवन अधिकतम 12 सप्ताह तक यानी महज 3 माह तक ही सेवन किया जा सकता है।’ वहीं, अगर किसी को कोई स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो उन्हें अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: रोज दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे
अधिक मात्रा में अश्वगंधा के सेवन का नुकसान
पाचन क्षमता पर असर
अश्वगंधा का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्या हो सकती है। इसमें पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां शामिल हैं। अगर आप लगातार यानी रोजाना 12 सप्ताह से ज्यादा समय तक अश्वगंधा का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पेट दर्द हो सकता है और पाचन क्षमता भी कमजोर हो सकती है।
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए
अगर कोई प्रेग्नेंट महिला नींद न आने की समस्या से परेशान है, तो उन्हें अश्वगंधा का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। उनके लिए अश्वगंधा उपयोगी न होकर, नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, अश्वगंधा के कारण मिसकैरेज हो सकता है।
गैस की समस्या
अगर किसी व्यक्ति को बहुत ज्यादा गैस की समस्या रहती है, तो उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अश्वगंधा की तासीर गर्म होती है, तो इससे पेट में गैस बने की समस्या बढ़ सकती है।
image credit: freepik