पत्ता गोभी का सूप पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Cabbage Soup Benefits: वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक बहुत फायदेमंद है पत्तागोभी का सूप, जानें बनाने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
पत्ता गोभी का सूप पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Cabbage Soup Benefits: आज के समय में बढ़ते वजन की समस्या से दुनियाभर में लोग परेशान हैं। इसका प्रमुख कारण अनियंत्रित खानपान और खराब जीवनशैली है। बढ़ते वजन या मोटापे की समस्या के कारण डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा तजी से बढ़ रहा है। वजन कम करने के लिए लोग तमाम तरह की डाइट फॉलो करते हैं। कई बार लोग मोटापे को कम करने के लिए कुछ ऐसे डाइट प्लान को अपना लेते हैं, जिसकी वजह से आगे चलकर शरीर में कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। वजन कम करने के लिए पत्तागोभी का सूप बहुत फायदेमंद होती है। पत्तागोभी में मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ आपको वजन कम करने में फायदा पहुंचाते हैं बल्कि इसका सेवन शरीर को सम्पूर्ण पोषण देने का भी काम करते हैं। पत्तागोभी का सूप नियमित रूप से कुछ दिनों तक पीने से आपका वजन तेजी से कम होता है। आइए विस्तार से जानते हैं पत्तागोभी सूप पीने के फायदे।

पत्तागोभी में मौजूद पोषक तत्व- Cabbage Nutritional Value

पत्तागोभी शरीर के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। पत्तागोभी में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, आयरन, जिंक, फास्फोरस, नियासिन, मैग्नीशियम, फोलेट, कैल्शियम, थायमिन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। पत्तागोभी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर का वजन कम करने के अलावा कई समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जो वजन कम करने के लिए अच्छा माना जाता है।

Cabbage Soup Benefits

इसे भी पढ़ें: क‍िन सब्‍ज‍ियों को कच्‍चा खा सकते हैं? जानें ब‍िना पकी हुई सब्‍ज‍ियां खाने का सेफ तरीका

पत्तागोभी सूप पीने के फायदे- Cabbage Soup Benefits in Hindi

पत्तागोभी का सेवन कई तरह से किया जाता है। इसका सब्जी, सलाद और कई चायनीज डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है। पत्तागोभी का सूप पीने से आपको कई फायदे मिलते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए पत्तागोभी का सूप बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन वजन कम करने के साथ शरीर का चयापचय ठीक रखने में बहुत फायदेमंद होता है। पत्तागोभी का सूप पीने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

1. वजन कम करने के लिए पत्तागोभी का सूप पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण और लो कैलोरी वजन कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं।

2. पाचन और कब्ज की समस्या में पत्तागोभी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर और पॉलीफेनोल पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

3. आंख की रोशनी बढ़ाने के लिए पत्तागोभी का सूप पीना बहुत फायदेमंद होता है। एक शोध के मुताबिक इसमें मौजूद ल्यूटिन और जेक्सैथीन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

4. पेट के अल्सर की समस्या में पत्तागोभी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। एनसीबीआई पर प्रकाशित एक शोध में इसकी पुष्टि की गयी है।

5. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पत्तागोभी का सूप बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में बहुत फायदेमंद होता है।

कैसे बनाएं पत्तागोभी का सूप?- Cabbage Soup Recipe in Hindi

पत्तागोभी का सूप बनाने के लिए आप सबसे पहले पत्तागोभी को अच्छी तरह से काट लें। अब इसमें 2 प्याज, 2 टमाटर, 1 हरी मिर्च, 2 गाजर और कुछ मशरूम को अच्छी तरह से साफ करके काट कर मिला दें। अब इसमें 6 से 7 कप पानी मिलाएं और अच्छी तरह से पकाएं। पकने के बाद इसके सूप को छान लें। अब इसमें हल्का सा काला नमक और काली मिर्च डालकर इसका सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: थायराइड के दौरान बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए खाएं ये फूड्स

नियमित रूप से पत्तागोभी का सूप पीने से आपको बहुत फायदा मिलता है। इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शरीर को भरपूर पोषण देने के लिए पत्तागोभी का सूप पीना बहुत फायदेमंद होता है। किसी भी बीमारी या समस्या से ग्रसित होने पर पत्तागोभी सूप पीने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Vitamins for Lungs: किस विटामिन की कमी से फेफड़े कमजोर हो जाते हैं?

Disclaimer