Stomach Ulcer Remedies : गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही है। पेट का अल्सर इन्हीं समस्याओं में से एक है। पेट के अल्सर से पीड़ित मरीजों को समय पर इलाज की आवश्यकता होती है ताकि यह गंभीर रूप धारण न करें। पेट में अल्सर की समस्या होने पर पेट में दर्द, जलन, मल का रंग काला होना, जी मिचलाना जैसे लक्षण दिखते हैं। शरीर में इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा पेट के अल्सर में होने वाली समस्याओं को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपचार का सहारा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में-
पेट के अल्सर का घरेलू उपाय - Stomach Ulcer Remedies
गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि पेट में अल्सर की वजह से होने वाली को कम करने के लिए कुछ असरदार घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में-
इसे भी पढ़ें - पेट में अल्सर के कारण, लक्षण और इलाज, डॉक्टर से जानें इस बीमारी के बारे में
1. नींबू है असरदार
आयुर्वेद एक्सपर्ट का कहना है कि नींबू के इस्तेमाल से पेट के अल्सर की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए आधा कप दूध लें। इसमें आधा नींबू निचोड़कर पिएं। नियमित रूप से कुछ दिनों तक इस तरह दूध और नींबू का सेवन करने से अल्सर के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को कम किया जा सकता है।
2. सौंफ का करें इस्तेमाल
सौंफ कई आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर माना जाता है। इसका सेवन करने के लिए 20 ग्राम करीब सौंफ का चूर्ण लें। इसके बाद इस चूर्ण को करीब 2 लीटर पानी में डालकर घोल तैयार करें। अब इस पानी को सुबह से शाम तक पिएं। इससे आपको पेट से जुड़ी परेशानियों से आराम मिलेगा। साथ ही पेट का अल्सर के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है।
3. पत्तागोभी और गाजर का जूस
पत्तागोभी और गाजर का जूस पेट के अल्सर के लक्षणों को कम करने में प्रभावी हो सकती है। इसके लिए पत्तागोभी और गाजर को बराबर मात्रा में लेकर इसका जूस तैयार करें। इस जूस का सेवन आप शाम के समय करें। नियमित रूप से इस जूस का सेवन करने से पेट के अल्सर की परेशानियों को कम कर सकते हैं।
4. पान के पत्ते
पान के पत्तों से गैस्टिक अल्सर की समस्याओं को कम कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए रोजाना आधा चम्मच पान के पत्तों का रस पिएं। यह पेट में दर्द, मरोड़, जलन इत्यादि को दूर कर सकता है।
5. घी और हींग
पेट के अल्सर की समस्याओं को कम करने के लिए घी और हींग प्रभावी हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए हींग को घी में डालकर इसे हल्का सा गर्म करें। अब इसमें 1 चम्मच जीरा पाउडर और सेंधा नमक मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण का दिन में दो बार सेवन करें। यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
6. मुलेठी है प्रभावी
पेट के अल्सर का इलाज करने के लिए मुलेठी काफी फायदेमंद हो सकती है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास गर्म पानी लें। इसमें 1 टीस्पून मुलेठी पाउडर डालें। अब इस करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे पेट के अल्सर की समस्याओं को कम कर सकते हैँ।
पेट के अल्सर से परेशान होने पर आप इन घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इन उपायों को अपनाने से पहले एक बार एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version