छाछ के साथ करें गुड़ का सेवन, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Buttermilk and Jaggery Benefits: छाछ में गुड़ मिलाकर खाने से आपको अनेकों फायदे मिलते हैं, जानें सेवन का सही तरीका।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Feb 23, 2023 19:51 IST
छाछ के साथ करें गुड़ का सेवन, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Buttermilk and Jaggery Benefits: गर्मी के मौसम में लू से बचने और शरीर को ठंडक देने के लिए छाछ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। छाछ में मौजूद गुण पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। छाछ में कई ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर को एनर्जी देने और पोषण देने का काम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छाछ के साथ गुड़ का सेवन करने से आपको दोगुने फायदे मिलते हैं। गुड़ में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। गुड़ में शरीर के लिए उपयोगी पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। गर्मियों के मौसम में छाछ के साथ गुड़ खाने से आपको कई बीमारियों में भी फायदा मिलता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं छाछ में गुड़ मिलाकर खाने से मिलने वाले फायदे और तरीका।

छाछ में गुड़ डालकर पीने के फायदे- Buttermilk and Jaggery Benefits in Hindi

1. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद 

सर्दी-जुकाम की समस्या में छाछ के साथ गुड़ का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। छाछ और गुड़ में मौजूद पोषक तत्व और गुण इन्फेक्शन कम करने और सर्दी-जुकाम से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। गुड़ में मिनरल्स, कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, कॉपर जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं।

Buttermilk and Jaggery Benefits

इसे भी पढ़ें: काला गुड़ खाने से सेहत को मिलते हैं 8 जबरदस्त फायदे

2. खून की कमी दूर करे 

शरीर में हीमोग्लोबिन या खून की कमी होने पर छाछ में गुड़ डालकर खाने से बहुत फायदा मिलता है। गुड़ में मिनरल्स और आयरन आदि की पर्याप्त मात्रा होती है, इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर करने में बहुत फायदा मिलता है।

3. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और पाचन से जुडी समस्याओं को कम करने के लिए छाछ और गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ का सेवन लोग पुराने समय से ही खाना खाने के बाद पाचन ठीक करने के लिए करते आ रहे हैं।

4. एसिडिटी में फायदेमंद 

एसिडिटी या पेट में गैस बनने की समस्या में भी छाछ और गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। छाछ में मौजूद गुण पेट में एसिड कंट्रोल करने का काम करते हैं। गुड़ मिलाकर छाछ का सेवन करने से आपको एसिडिटी की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।

5. वजन कम करने में फायदेमंद 

वजन कम करने के लिए भी छाछ और गुड़ का सेवन बहुत उपयोगी होता है। इसका सेवन करने से आपकी भूख भी कंट्रोल होती है। रोजाना दोपहर या शाम में छाछ में गुड़ मिलाकर खाने से आपको वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: खाना खाने के बाद छाछ पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

इसके अलावा शरीर को हाइड्रेटेड रखने, लू और गर्मी की चपेट से शरीर को बचाने और शरीर का चयापचय ठीक रखने के लिए भी गुड़ और छाछ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। एक गिलास छाछ में एक टुकड़ा गुड़ अच्छी तरह से मिलाकर इसका सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा।

(Image Courtesy: Freepik.com) 

Disclaimer