छाछ पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें अगर आप रोजाना एक गिलास छाछ पीते हैं, तो इससे न सिर्फ आप सेहतमंद रहते हैं बल्कि कई गंभीर रोगों का जोखिम भी कम होता है। शरीर की गर्मी कम करने और कूल रहने के लिए छाछ का सेवन बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा छाछ पीने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है, क्योंकि इसमें विटामिन ए, बी,सी और ई के साथ ही कैल्शियम, आयरन, जिंक और पोटेशियम जैसे विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। दोपहर में छाछ का सेवन करना सबसे फायदेमंद माना जाता है। बहुत से लोग छाछ का सेवन सीधे तौर पर या भोजन के साथ में करते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप खाना खाने के 5 से 10 मिनट बाद छाछ पीते हैं, तो इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो भोजन के साथ छाछ पीने के बजाए, खाना खाने के कुछ समय बाद छाछ पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। इस लेख में हम आपको खाना खाने के बाद छाछ पीने के 5 फायदे (Benefits Of Drinking Buttermilk After A Meal In Hindi) बता रहे हैं।
खाना खाने के बाद छाछ पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Buttermilk After A Meal In Hindi
1. शरीर को डिटॉक्सिफाई होता है
खाना खाने के बाद छाछ का सेवन करने से भोजन के बेहतर पाचन और उसे ऊर्जा में परिवर्तित करने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें राइबोफ्लेविन मौजूद होता है। यह आपके लिवर फंक्शन को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
इसे भी पढें: सेब ठंडा होता या गर्म? जानें सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए
2. ब्लोटिंग से छुटकारा मिलता है
बहुत से लोगों को भोजन के बाद पेट फूलने की समस्या होती है। छाछ का सेवन करने से पेट की गैस और सूजन को कम करने में मदद मिलती है और ब्लोटिंग से छुटकारा मिलता है।
3. कब्ज की समस्या नहीं होती है
कब्ज की समस्या भोजन के खराब पाचन के कारण होती है। जब आप खाना खाने के बाद छाछ का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। छाछ पीने से आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है, एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है।
ये भी देखें:
4. ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है
डायटिशियन गरिमा के अनुसार भोजन के बाद छाछ पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही छाछ में बायोएक्टिव प्रोटीन होता है, जो यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
5. भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है
अगर आप खाना खाने के बाद छाछ पीते हैं, तो इससे भोजन में मौजूद पोषक तत्व बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं। जिससे शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है और शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है।
इसे भी पढें: हार्मोन्स को संतुलित रखना चाहते हैं, तो भूलकर भी न खाएं ये 10 फूड्स
यह भी ध्यान रखें
छाछ के स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए दोपहर के भोजन के बाद छाछ पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। डिनर और ब्रेकफास्ट के बाद छाछ का सेवन करने से बचें, क्योंकि छाछ की तासीर ठंडी होती है और इस दौरान आपकी पाचन अग्नि कमजोर होती है। अगर आप इस दौरान छाछ पीते हैं तो इससे शरीर में कफ बढ़ सकता है।
All Image Source: freepik.com
(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version