प्रेगनेंसी के दौरान नॉर्मल डिलीवरी के लिए महिलाएं तमाम तरह के उपाय अपनाने की कोशिश करती हैं। इसके लिए गर्भावस्था में महिलाएं अच्छे फूड्स खाती हैं और एक्सरसाइज करती हैं। लेकिन डिलीवरी के समय कई महिलाएं लेबर पेन सह नहीं पाती हैं और उन्हें अंत में ऑपरेशन करवाना पड़ता है। क्या आपको पता है कि लेबर पेन के दौरान अगर आप सांस लेने की खास तकनीक अपनाएं, तो अपने दर्द को कुछ हद तक कम कर सकती हैं और ये आपकी नॉर्मल डिलीवरी में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए महिलाएं लमाज ब्रीदिंग (Lamaze breathing) का अभ्यास कर सकती हैं। इससे उन्हें काफी लाभ हो सकता है। आइए इस तकनीक के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है लमाज ब्रीदिंग तकनीक
लमाज ब्रीदिंग तकनीक एक ऐसी तकनीक है, जिसमें आप अलग-अलग पोजीशन में सांस लेने की कोशिश करती हैं। इस तकनीक के माध्यम से डिलीवरी के दौरान दर्द को कम किया जा सकता है। इसके अलग-अलग सेशन होते हैं, जिसे गर्भवती महिलाएं और उनके साथी जान सकते हैं। इस दौरान आपको गहरी और धीरे-धीरे सांस लेने की कोशिश करनी चाहिए। सांस लेने की एक रिदम बनाएं। साथ ही लमाज ब्रीदिंग तकनीक में आंखें बंद करके मुंह और नाक दोनों से सांस लेने का अभ्यास करें। इस दौरान एक जगह ध्यान केंद्रित किया जाता है। इन सभी तरीकों से आप अपनी नॉर्मल डिलीवरी को और आसान बना सकते हैं।
कब कर सकते हैं लमाज ब्रीदिंग?
1. टहलते हुए।
2. इसके अलावा दर्द में आप सुविधाजनक पोजिशन में सांस ले सकती हैं।
3. धीरे-धीरे लेटे हुए या घूमते हुए सांस ले सकती हैं।
4. इसके अलावा आप मसाज करवाते समय भी लमाज ब्रीदिंग ले सकती हैं।
लमाज ब्रीदिंग तकनीक के फायदे
1. लेबर पेन कम हो सकता है। अगर आप लेबर पेन के दौरान लमाज ब्रीदिंग करती हैं, तो इससे आपको काफी आराम मिल सकता है।
2. इसके अलावा आप इसे अपनी डेली रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं। इससे प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली सांस की तकलीफ नहीं होती है।
3. साथ ही आप इसे डिलीवरी के बाद भी कर सकती हैं। इससे आपकी सहनशक्ति बढ़ सकती है।
4. लमाज ब्रीदिंग तकनीक से आपको मानसिक शांति भी मिल सकती है। आप खुश रहने की कोशिश कर सकती हैं।
5. अगर आपको प्रेगनेंसी के दौरान डिप्रेशन या स्ट्रेस महसूस होता है, तो आप लमाज ब्रीदिंग तकनीक को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
लेबर के फस्ट स्टेज के दौरान ऐसे करें लेमाज ब्रीदिंग
1. धीरे-धीरे सांस लेने की कोशिश करें और शारीरिक तनाव को सिर से नीचे की ओर ले जाएं।
2. नाक से सांस लें और कुछ सेकेंड के लिए इसे होल्ड करके रखें और फिर मुंह से सांस छोड़ें।
3. सांस छोड़ने के दौरान शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर ध्यान केंद्रित करें।
एक्टिव लेबर पेन के दौरान ऐसे करें ब्रीदिंग एक्सरसाइज
1. रिलैक्स करते हुए सांस लें।
2. नाक से सांस लें और मुंह से छोड़ें।
3. लेबर पेन के दौरान धीरे-धीरे सांस लें।
4. इस दौरान आप एकाग्रता बढ़ाने के साथ-साथ अपनी ब्रीदिंग स्पीड बढ़ा सकते हैं।
5. इस समय अपने शरीर को रिलैक्स छोड़ें।
(All Image Credit- Freepik.com)