बहुत कम उम्र में हार्ट अटैक का शिकार हो चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स

बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स को भी हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा है। आइये जानते हैं कम उम्र में हार्ट अटैक का शिकार हो चुके कुछ सेलेब्स के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
बहुत कम उम्र में हार्ट अटैक का शिकार हो चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स


हार्ट अटैक एक जटिल समस्या है, जिसके पीछे मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे कारणों को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना जाता है। इसे नजरअंदाज करना या इलाज में देरी करना कई बार जान जाने तक का खतरा बन सकता है। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस समस्या से नहीं बच पाए हैं। आइये जानते हैं कम उम्र में हार्ट अटैक का शिकार हो चुके कुछ सेलेब्स के बारे में। 

सुष्मिता सेन 

चुस्त-दुरुस्त दिखने वाली सुष्मिता इसी साल 27 फरवरी को हार्ट अटैक का शिकार हुई थीं। जिसके बाद उनकी एंजियोप्लासटी हुई और स्टेंट भी लगाया गया। कुछ समय तक लगातार इलाज चलने के बाद सुष्मिता ने फैंस को पूरी तरह से स्वस्थ होने की जानकारी दी थी। अब वे हेल्दी लाइफस्टाइल और फीजिकल एक्टीविटीज करके खुद को स्वस्थ रखती हैं। 

इसे भी पढ़ें - Unhealthy Heart Signs: हार्ट की सेहत में गड़बड़ होने पर दिखते हैं ये 11 लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज

सुनील ग्रोवर 

लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को पिछले साल हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें 4 बायपास सर्जरी भी करानी पड़ी थी। यही नहीं उनके हार्ट और आर्टरीज में कई जगह ब्लॉकेज भी थी। हालांकि, एक से दो महीनों बाद सुनील रिकवर होने लगे थे। उन्होंने इस बात का खुलासा कर बताया कि अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

रेमो डिसूजा 

अच्छी फिटनेस होने के बावजूद साल 2020 में 46 वर्षीय डांसर और कोरियग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा था। सीने में दर्द के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। फिलहाल रेमो पूरी तरह स्वस्थ हैं। 

सैफ अली खान 

साल 2007 मे सैफ अली खान को एक अवॉर्ड शो के दौरान दिल का दौरा आया था। हालांकि, उनका अटैक माइल था और चिकित्सकों के मुताबिक वो ज्यादा सिगरेट पीने की वजह से आया था। तब सैफ की उम्र केवल 36 साल ही थी। 

सिद्धार्थ शुक्ला 

टीवी सिनेमा के एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को साल 2021 में हार्ट अटैक आया था। हालांकि, वे इससे बच नहीं पाए और 40 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए। वे फिटनेस और जिम को लेकर हमेशा एक्टिव रहते थे। अटैक आने से पहले उन्हें सीने में दर्द जैसे लक्षण भी महसूस हुए थे। 

हार्ट अटैक से बचने के तरीके 

हार्ट अटैक से बचने के लिए नियमित तौर पर व्यायाम करें और शारीरिक रूप से एक्टिव रहें। ऐसे में प्रोसेस्ड और जंक फूड का सेवन बिलकुन न करें। इससे बचने के लिए धूम्रपान और शराब पीना की आदत कम करें साथ ही ज्यादा देर सोने से भी बचें।

Read Next

कोलेस्ट्रॉल खत्म करने की दवा बनाने में पहली बार मिली सफलता, हार्ट अटैक सहित कई बीमारियों का बनता है कारण

Disclaimer