
डिप्रेशन एक जटिल समस्या है, जो सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकती है। इससे हार्ट, त्वचा आदि के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म तक प्रभावित हो सकता है। हालांकि, खान-पान और लाइफस्टाइल हेल्दी रखकर इसे कम किया जा सकता है। ऐसे में कुछ बॉलिवुड सेलेब्स भी इस समस्या का शिकार हो चुके हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।
दीपिका पादुकोण
कुछ समय पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने डिप्रेशन होने का खुलासा किया था। दीपिका इस दौरान लोगों से छुपती थीं। उन्होंने बताया कि डिप्रेशन के दौर में वे पूरी तरह से टूट चुकी थीं। इस दौरान उन्हें केवल सोने का मन करता था। दीपिका के मुताबिक इस दौरान उनकी मां ने उन्हें इस कठिनाई के दौर से बाहर निकालने में काफी मदद की थी। हालांकि, अब दीपिका पूरी तरह स्वस्थ हैं।
इसे भी पढ़ें - डिप्रेशन सबको होता है, 2017 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने बताई अपने डिप्रेशन की कहानी
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग यानि शाहरुख खान ने भी अपने डिप्रेशन की जर्नी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले उन्हें कंधे में चोट लगी थी, जिसके बाद वे टीवी सिनेमा में अच्छा प्रदर्शन करने में असर्थ थे और यह स्थिति उनके डिप्रेशन का कारण बन गई। हालांकि शाहरुक ने अपनी मेंटल हेल्थ को अब पूरी तरह से ठीक कर लिया है।
हनी सिंह
बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह सालों तक डिप्रेशन में रहे थे। दरअसल, उन्हें बायपोलर डिसऑर्डर नामक बीमारी हो गई थी, जिसके चलते वे अकेलेपन का भी शिकार हो गए थे। इस दौरान वे पूरी तरह से टूट चुके थे। इसके लिए उन्हें रिहैब पर जाना पड़ा। हालांकि, साल 2019 में उनकी मेंटल हेल्थ पूरी तरह से ठीक हो गई थी।
टाइगर श्रौफ
बॉलिवुड के फिटेस्ट एक्टर टाइगर श्रौफ भी इस समस्या से नहीं बच पाए। टाइगर ने डिप्रेशन के बारे में बताया कि जब उनकी फिल्म द फ्लाइंग जट बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी तो वे डिप्रेशन का शिकार हो गए। कुछ समय तक ऐसी स्थिति रहने के बाद उन्होंने अपने माइंड सेट को बदला और हौंसला रखते हुए डिप्रेशन को मात दी।
कपिल शर्मा
एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा भी डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। खुश दिखने के बावजूद भी वे मानसिक रूप से बीमार थे। इस समस्या से उभरने के लिए उन्होंने खुद को टीवी सिनेमा से कुछ समय के लिए दूर कर बैंगलोर में अपना इलाज कराया। जिसके बाद वे धीरे-धीरे डिप्रेशन के फेस से रिकवर होने लगे थे।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version