
हममें से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सेलिब्रिटीज के पास शोहरत होती है, इज्जत होती है, ढेर सारा पैसा होता है और जरूरत से कहीं ज्यादा सुख-सुविधाएं होती हैं इसलिए उन्हें कभी किसी बात की चिंता नहीं होती होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। आम इंसान की तरह उनकी जिंदगी में भी गम और खुशियां दोनों आते हैं। हर इंसान जिंदगी के किसी न किसी मोड़ पर डिप्रेशन का शिकार होता है और सेलिब्रिटीज भी इससे अछूते नहीं हैं। ये हैं बॉलीवुड के वो सेलिब्रिटीज जिन्हें साल 2017 में गहरे डिप्रेशन का शिकार होना पड़ा।
इसे भी पढ़ें:- जानें क्या है अवसाद
हनी सिंह
पिछले दिनों रैप स्टार हनी सिंह कुछ दिन तक किसी गाने, अवार्ड शो या लाइव शो में नजर नहीं आए। इसका कारण उनका गहरा अवसाद था। इस बात का खुलासा खुद हनी सिंह ने कुछ दिन बाद किया। उन्होंने बताया कि वो इतने गहरे डिप्रेशन में थे कि उन्होंने हर चीज से किनारा कर लिया था। उन्हें अपने बाल और दाढ़ी तक का होश नहीं रहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने हजारों की भीड़ में भी परफार्म किया है लेकिन उन दिनों वो 4-5 लोगों को सामने देखकर भी डर जाते थे।
इसे भी पढ़ें:- तनाव से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा की झोली इन दिनों खुशियों से भरी हुई है। विराट से शादी के बाद वो काफी खुश नजर आ रही हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब अनुष्का भी डिप्रेशन का शिकार हुई थीं। उन्होंने बताया कि वो इलाज के बाद इस डिप्रेशन से उबर पाई थीं। उनके अनुसार उनके परिवार में पहले भी कई बार लोग डिप्रेशन का शिकार होते रहे हैं। लेकिन उन्होंने हिम्मत से काम लिया और इस अवसाद से बाहर आ सकीं।
इलियाना डिक्रूज
फिल्म बादशाहो के सक्सेस के बाद इलियाना ने भी बताया था कि वो कई सालों तक डिप्रेशन का शिकार रही थीं और इसकी वजह उन्होंने ये बताई कि जब वो बॉलीवुड में नई-नई आई थीं तो खुद को मिसफिट पाती थीं।
वरुण धवन
वरुण धवन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्म बदलापुर की शूटिंग के दौरान वो काफी डिप्रेस्ड हुए थे। यहां तक कि इससे उबरने के लिए उन्हें डॉक्टर का सहारा लेना पड़ा।
करन जौहर
बॉलीवुड फिल्मों के सफलतम निर्माता और निर्देशक करन जौहर को भी एक वक्त पर डिप्रेशन का शिकार होना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर आया जब वो काफी डिप्रेस्ड हुए। यहां तक कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि वो कार्डियक अरेस्ट से जूझ रहे हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Depression in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version