ब्लड टेस्ट से रोक सकेंगे असमय प्रजनन

हाल ही में हुए शोध में गर्भवती महिलाओं में असमय प्रजनन की समस्या से बचने के लिए ब्लड टेस्ट की खोज की गई है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्लड टेस्ट से रोक सकेंगे असमय प्रजनन


premature birthहाल ही में हुए शोध में वैज्ञानिकों ने गर्भवती महिलाओं के लिए ब्लड टेस्ट से असमय प्रजनन का पहले ही पता लगाने का तरीका खोज निकाला है।

टोरंटो के लूनेनफील्ड रिसर्च इंस्टिट्यूट के शोधकर्ताओं ने ऐसा ब्लड टेस्ट तैयार किया है जिससे गर्भवती महिलाओं के लेबर पेन का पता 48 घंटे पहले ही चल सकता है जिससे असमय प्रजनन का रिस्क कम किया जा सकता है।

शोध के दौरान 150 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि 70 प्रतिशत मामलों में इस टेस्ट की मदद से सही परिणाम निकाले जा सकते हैं।

शोधकर्ता स्टीफन लाइ के अनुसार, ''इस परीक्षण से गर्भवती महिलाओं के खून में मौजूद उन तत्वों की छानबीन हो सकती है जो प्रजनन के समय शरीर में होते हैं। इससे समय से पहले प्रजनन के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।''

source मेडिकल डेली

 

Read More Health News In Hindi

Read Next

स्‍मोकिंग से अधिक खतरनाक है मोटापा

Disclaimer