करेले के बीजों का फेस पैक लगाने से दूर होती हैं ये 4 समस्याएं, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Bitter Gourd Seeds Face Pack in Hindi: आप अपने चेहरे पर करेले के बीजों का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। जानें, इसे बनाने का तरीका-
  • SHARE
  • FOLLOW
करेले के बीजों का फेस पैक लगाने से दूर होती हैं ये 4 समस्याएं, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Bitter Gourd Seeds Face Pack Benefits in Hindi: करेला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। हालांकि, करेले का स्वाद कड़वा होता है। इसकी वजह से अधिकतर लोग करेले की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन करेले की सब्जी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आपको बता दें कि करेले की बीज भी सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं। अगर आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हैं, तो आप करेले के बीजों से बना फेस पैक तैयार कर सकते हैं। आइए, जानते हैं करेले के बीजों का फेस पैक लगाने के फायदे और तरीका (Karele ke Beejo ke Face Pack)-

करेले के बीजों का फेस पैक लगाने के फायदे- Bitter Gourd Seeds Face Pack Benefits in Hindi

1. मुंहासों से छुटकारा दिलाए

अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हो गए हैं, तो आप करेले के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। करेले के बीजों से बना फेस पैक मुंहासों और पिंपल्स से छुटकारा दिलाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, तो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। 

beautiful skin

2. त्वचा के दाग-धब्बे दूर करे

करेले के बीजों का फेस पैक त्वचा के दाग-धब्बों को भी रिमूव करने में मदद करता है। करेले में मौजूद गुण चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होते हैं। अगर आपके चेहरे पर डार्क स्पॉट्स हैं, तो आप करेले के बीजों का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। करेले के बीजों का फेस पैक सनबर्न और टैनिंग को भी दूर करता है।

3. डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाए

अगर आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हैं, तो करेले के बीजों का फेस पैक लगाना फायदेमंद हो सकता है। करेले के बीजों का फेस पैक लगाने से डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिल सकता है। डार्क सर्कल्स मिटाने के लिए आप कई तरह के क्रीम्स का इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन करेले के बीजों का फेस पैक इसके लिए लाभकारी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में करेला कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे कम होने लगेगा ब्लड शुगर लेवल

4. ऑयली स्किन की समस्या दूर करे

अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो आप करेले के बीजों से बना फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। ऑयली स्किन पर मुंहासे जल्दी हो जाते हैं। ऐसे में आपको ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए करेले के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

करेले के बीजों का फेस पैक लगाने का तरीका- How to Make Bitter Gourd Seeds Face Pack in Hindi

सामग्री

बनाने का तरीका

  • इस फेस पैक को बनाने के लिए आप करेले के बीजों को पीस लें।
  • अब इसमें नीम और हल्दी पाउडर मिलाएं।
  • थोड़ा-सा पानी मिलाएं और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। 
  • 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।

आप भी त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए करेले के बीजों का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन कई लोगों को करेले के बीजों से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में आपको इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। 

Read Next

नहाने के लिए साबुन के बजाय करें इन चीजों का इस्तेमाल, त्वचा रहेगी सॉफ्ट-ग्लोइंग

Disclaimer