Best Way And Time To Take Creatine: बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोगों में क्रिएटिन सप्लीमेंट्स के सेवन को लेकर काफी असमंजस की स्थिति देखने को मिलती है। यह क्या काम करता है, इसका कब, कैसे और कितनी मात्रा में सेवन करना चाहिए? इस तरह के सवाल लोगों को द्वारा काफी पूछे जाते हैं। आपके इन सवालों का जवाब जानने के लिए हमने फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से बात की। उनके अनुसार, "क्रिएटिन हमारे शरीर में पहले मौजूद एक तरह का केमिकल होता है। यह हमारी मांसपेशियों की कोशिकाओं में मौजूद होता है। यह हमारी मांसपेशियों को ताकत प्रदान करता है। आप जब भी वजन उठाते हैं या जिम में कोई एक्सरसाइज करते हैं, तो इस दौरान क्रिएटिन मांसपेशियों को एनर्जी और ताकत प्रदान करता है। यह शरीर में अमीनो एसिड के साथ मिलकर काम करता है। क्रिएटिन हमारे लिवर और किडनी में अमीनो एसिड बनाने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह हमें फूड्स से भी प्राप्त होता है, लेकिन बॉडी बिल्डर और जिम जाने वाले लोगों को अधिक एनर्जी और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इन्हें सप्लीमेंट के रूप में लेने की आवश्यकता भी होती है।" लेकिन क्रिएटिन लेने का सही समय और तरीका क्या है? इस लेख में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं।
क्रिएटिन लेने का सही तरीका- Best Way To Take Creatine In Hindi
न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, "जिम जाने वाले एक सामान्य व्यक्ति को दैनिक 3-5 ग्राम तक क्रिएटिन पाउडर लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कुछ लोग क्रिएटिन लोडिंग भी करते हैं। क्रिएटिन लोडिंग चरण में व्यक्ति को 1 सप्ताह तक बड़ी मात्रा में क्रिएटिन लेने की आवश्यकता होती है। ऐसा करने से मांसपेशियों में क्रिएटिन तेजी से बढ़ता है। उसके बाद आप फिर से 3-5 ग्राम क्रिएटिन लेना शुरू कर देते हैं। क्रिएटिन लोडिंग के दौरान 5-7 दिनों तक नियमित 20-25 ग्राम क्रिएटिन लेना होता है। हालांकि, इसे पूरे दिन में 4-5 सर्विंग्स में लिया जाता है, एक ही बार में नहीं। लेकिन आपको इसके साथ एक अच्छी डाइट को भी फॉलो करने की जरूरत होती है। संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार के साथ क्रिएटिन अधिक अच्छी तरह काम करता है। इसके अलावा, पर्याप्त पानी का सेवन करना भी जरूरी है।"
इसे भी पढ़ें: क्या वाकई क्रिएटिन सप्लीमेंट बॉडीबिल्डिंग में मदद करते हैं? सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट से जानें आपको इसे लेना चाहिए
हेल्थलाइन के अनुसार, "क्रिएटिन 95% मांसपेशियों में और 5% मस्तिष्क और अन्य हिस्सों में जमा होता है। यह हमारे शरीर में पहले से मौजूद एनर्जी होती है, जो शरीर में एडीनोसिन ट्राइफॉस्फेट (एटीपी) बनाने में मदद करती है। एटीपी एक्सरसाइज के दौरान आपकी ताकत, एनर्जी और परफॉर्मेंस बढ़ाते हैं। साथ ही, यह सेलुलर प्रक्रियाओं में भी बदलाव में भूमिका निभाता है, जिससे मांसपेशियों के निर्माण, ताकत बढ़ाने और रिकवरी में मदद मिलती है।"
इसे भी पढ़ें: दुबले-पतले पुरुष क्रिएटिन से ऐसे बढ़ाएं वजन, मसल्स बढ़ने के साथ सुधरेगा मेटॉबॉलिज्म
क्रिएटिन लेने का सही समय- Best Time To Take Creatine In Hindi
न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, "क्रिएटिन के लाभ लेने के लिए यह जरूरी नहीं है कि आप इसका किसी निश्चित समय पर सेवन करें। हालांकि, आमतौर पर बॉडी बिल्डर्स वर्कआउट से एक घंटा पहले या कुछ समय बाद क्रिएटिन लेते हैं। लेकिन अध्ययन में पाया गया है कि ऐसा करने से कुछ खास लाभ नहीं मिलता है। दरअसल, हमारा शरीर तुरंत लिए गए क्रिएटिन की बजाए शरीर में पहले से मौजूद क्रिएटिन को एनर्जी के लिए पहले उपयोग करता है। तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप क्रिएटिन कब लेते हैं। दिन में किसी भी समय इसका सेवन कर सकते हैं।"
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version