दुबले-पतले पुरुष क्रिएटिन से ऐसे बढ़ाएं वजन, मसल्स बढ़ने के साथ सुधरेगा मेटॉबॉलिज्म

- दुबले पतले पुरुष वजन बढ़ाने के लिए क्रिएटिन जैसे सप्लीमेंट का सहारा लेते हैं।
- हमारा शरीर अपने हिसाब से जरूरी क्रिएटिन का निर्माण खुद करता है।
- हमारे शरीर में ज्यादा से ज्यादा रसायनों को स्टोर करने की क्षमता होती है।
दुबले पतले पुरुष वजन बढ़ाने के लिए क्रिएटिन जैसे सप्लीमेंट का सहारा लेते हैं। सामान्यतया क्रिएटिन का प्रयोग करने से एक सप्ताह में लगभग 2-3 किग्रा वजन बढ़ जाता है। लेकिन जितना जल्दी यह वजन बढ़ाता है उतने ही इसके साइड इफेक्ट्स होते हैं। हमारा शरीर अपने हिसाब से जरूरी क्रिएटिन का निर्माण खुद करता है। हमारे शरीर में ज्यादा से ज्यादा रसायनों को स्टोर करने की क्षमता होती है। यह क्रिएटिन मांसपेशियों के ऊतकों में जमा होता है और व्यायाम के दौरान शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। आइए हम आपको बताते हैं क्रिएटिन वजन बढ़ाने में कैसे सहायक है।
क्या है क्रिएटिन
क्रिएटिन ज्यादातर मांसाहारी उत्पादों के से मिलता है, खासकर मांस और मछली। क्रिएटिन एमिनोएसिड ग्लाइसिन, एर्गिनिन और मेथियोनिन से बना है। यह मुख्य रूप से लीवर, किड्नी और कुछ हद तक पैंक्रियाज में पाया जाता है। शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों में क्रिएटिन का 95 प्रतिशत हिस्सा मौजूद होता है, जबकि अन्य 5 प्रतिशत दिल, दिमाग और टेस्टिस में होता है।
यह कैसे काम करता है
क्रिएटिन सप्लीमेंट्स वजन बढ़ाने में सहायक हैं। क्रिएटिन आपकी पानी की अवरोधन क्षमता को बढ़ाता है, इसके कारण पानी शरीर में ज्यादा मात्रा में मौजूद रह सकता है। जब आप क्रिएटिन सप्लीमेंट लेना शुरू करते हैं तब यह खून के जरिए मांसपेशियों में पहुंचता है जहां पर यह फॉस्फोक्रिएटिन के रूप में जमा हो जाता है। यह आपकी मांसपेशियों को बनाता तो है ही साथ ही साथ इससे शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ जाता है। इसलिए जब भी आप व्यायाम के दौरान भारी वजन उठाते हैं तो यह आपके लिए ऊर्जा का स्रोत बनती है और भार उठाने में परेशानी नहीं होती है। हालांकि यह कुछ समय बाद अपने आप ही समाप्त हो जाता है। इस दौरान मांसपेशियों में जमा फॉस्फोक्रिएटिन शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा (एटीपी) प्रदान करता है।
वजन बढ़ाने के लिए कारगर
मैकिन्ले हेल्थ सेंटर के अनुसार, यदि एक औसत व्यक्ति व्यायाम के दौरान क्रिएटिन की खुराक ले रहा है तो इसके जरिए 5 से 7 दिनों के बीच में व्यक्ति का वजन औसतन 1 से 3 पाउंड बढ़ सकता है। 2003 में “जर्नल ऑफ स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग” में इसके प्रभावों पर एक शोध प्रकाशित किया गया था, जिसके अनुसार, क्रिएटिन सप्लीमेंट लेने से व्यक्ति की मांसपेशियों में पानी बढ़ जाता है जिससे आदमी का वजन भी बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में वजन बढ़ाना है तो डाइट में बढ़ाएं कैलोरी और फैटी फूड, जानें क्या है ये
क्रिएटिन के परिणाम
क्रिएटिन की खुराक लेने के बाद शुरूआती कुछ सप्ताह में आपका वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के दौरान क्रिएटिन सप्लीमेंट लेने से इसमें मौजूद तत्वों के कारण आपके शरीर में नये ऊतकों का निर्माण हो सकता है। यह आपके कमजोर ऊतकों मजबूत बनाने में भी सहायक होते हैं, इसके कारण आपका वजन भी घट सकता है। क्रिएटिन शरीर में मौजूद वसा का ऑक्सीकरण करता है, जिससे चयापचय में वृद्धि होती है।
इसे भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर का फिटनेस सीक्रेट है स्वीट पोटैटो, बताया अपनी स्लिम फिगर का राज
कितनी खुराक लें
मैकिन्ले हेल्थ सेंटर क्रिएटिन सप्लीमेंट को 20 से 25 ग्राम हर रोज लेने की सिफारिश करता है। इतनी खुराक लेने से एक सप्ताह में आपका वजन 3 पाउंड तक बढ़ सकता है। शुरूआत में इसकी ज्यादा खुराक लें, लेकिन दो से तीन सप्ताह बाद इसकी खुराक कम कर दीजिए। इसकी खुराक लेने से पहले आपने चिकित्सक से सलाह अवश्य लीजिए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Fitness In Hindi

Source: ओन्ली माई हैल्थ सम्पादकीय विभाग Jan 16, 2019
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।