Best Type Of Milk For Elderly People: बुजुर्गों को स्वस्थ रखने के लिए दूध पीना चाहिए। दूध का सेवन हर उम्र में फायदेमंद होता है। दूध में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे- विटामिन-डी, प्रोटीन, कैल्शियम आदि। बुजुर्गों की बात करें, तो उन्हें दूध की करीब 1300 एमजी प्रतिदिन की मात्रा लेना चाहिए। यह उन लोगों के लिए है जिनकी उम्र 70 या उससे ज्यादा है। 1 कप दूध की बात करें, तो उसमें करीब 300 एमजी दूध होता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इस वजह से जोड़ों में दर्द, हड्डियों से जुड़ी बीमारियां और फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। इन समस्याओं से बचने के लिए बुजुर्गों के लिए दूध का सेवन जरूरी है। चलिए जानते हैं बुजुर्गों को किस प्रकार का दूध देना चाहिए और दूध उनके लिए क्यों फायदेमंद है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन Sanah Gill से बात की।
बुजुर्गों के लिए दूध के फायदे- Benefits of Milk for Elderly People
- दूध में कैल्शियम होता है। दूध का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
- दूध का सेवन करने से शरीर में पोटेशियम की कमी दूर होती है। पोटैशियम की कमी होने पर हाई बीपी की समस्या होने लगती है। हाई बीपी के कारण किडनी फेलियर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है इसलिए बुजुर्गों के लिए पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा का सेवन जरूरी है।
- 1 गिलास दूध में करीब 5 से 9 ग्राम प्रोटीन होता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। मसल्स को रिपेयर करने के लिए दूध का सेवन जरूरी है।
- दूध में विटामिन-डी होता है। विटामिन-डी की कमी के कारण बुजुर्गों को ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी हो जाती है इसलिए बचाव के लिए दूध का सेवन जरूर करना चाहिए।
बुजुर्गों के लिए कौन-सा दूध ज्यादा सेहतमंद होता है?- Best Type of Milk for Elderly People
बुजुर्गों की बात करें, तो उनके लिए लो-फैट या नॉन-फैट मिल्क ज्यादा फायदेमंद होता है। लो-फैट मिल्क में भी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बुजुर्गों को ताजा दूध ही देना चाहिए। बुजुर्गों को आप ताजा गाय का दूध पीने के लिए दे सकते हैं। गाय के दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी-12, आयोडीन और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बुजुर्गों को चीनी के बगैर दूध दें। ज्यादा चीनी से उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। बुजुर्गों को मलाई वाला दूध देने से बचना चाहिए। बुढ़ापे में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और हैवी मिल्क को पचाने में समय लग सकता है। लेकिन जिन लोगों को लैक्टोज इंटोलरेंस की समस्या है, उन्हें दूध का सेवन करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- क्या कच्चा दूध पेट के लिए अच्छा होता है? जानें इसके फायदे
दूध के अन्य विकल्प- Alternatives of Milk
दूध एक प्राकृतिक और पौष्टिक आहार है। जिन बुजुर्गों को दूध से परहेज करना है लेकिन हड्डियां कमजोर हैं, तो इन विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे- अगर दूध का सेवन नहीं करना है, तो प्लांट-बेस्ड मिल्क भी पी सकते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा सोया मिल्क, बादाम मिल्क, कोकोनट मिल्क का भी सेवन किया जा सकता है। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए दूध के अलावा नारियल पानी, जूस, सब्जियों का रस और सूप का सेवन कर सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।