नींबू के बढ़ते दाम से हैं परेशान? जानें नींबू के अलावा विटामिन सी की कमी पूरी करने वाले 6 फूड्स

Lemon Substitute : नींबू के बढ़ते दाम से परेशान न हों, बल्कि इसके बेहतर विकल्प तलाशें। ताकि आप अपने शरीर में विटामिंस की कमी को पूरा कर सकें।  
  • SHARE
  • FOLLOW
नींबू के बढ़ते दाम से हैं परेशान? जानें नींबू के अलावा विटामिन सी की कमी पूरी करने वाले 6 फूड्स


Lemon Substitute : नींबू हमारे आहार का एक अहम हिस्सा माना जाता है। इसलिए लगभग हर सीजन में नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। गर्मी से राहत पाना हो या फिर शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करनी हो, हर स्थिति में सबसे पहले नींबू का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन इन दिनों नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में एक मध्यम वर्ग के परिवार के लिए नींबू को अपने डाइट में शामिल करना काफी मुश्किल हो चुका है। इसलिए अगर आप नींबू के बढ़ते दाम को लेकर चिंतित हैं, तो परेशान न हों। आप नींबू के बजाय अन्य चीजों का सेवन करके शरीर में विटामिंस सी या नींबू से मिलने वाले अन्य पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं। दरअसल, Onlymyhealth के इस महीने के Campaign ‘focus of the month’ में Healthy Living पर आपको लेख के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक खास टिप्स दिया जाता है। आज इस लेख में हम नींबू के बढ़ते दाम को देखते हुए नींबू के अन्य बेहतर विकल्प को लेकर आए हैं, जिससे आप अपने शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं नींबू के अन्य बेहतर विकल्प के बारे में- 

नींबू के बजाय इन फूड्स का करें सेवन

1. संतरा है बेस्ट ऑप्शन

नींबू के बढ़ते दाम को लेकर अगर आपको विटामिन सी की फिक्र है, तो परेशान न हों। इन दिनों आप नींबू के बजाय संतरा का सेवन कर सकते हैं। संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर की इम्य़ूनिटी भी बूस्ट की जा सकती है। संतरा या फिर संतरे का जूस नींबू का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - पानी में नींबू का रस डालकर नहाने से मिलते हैं कई फायदे, त्वचा में आता है निखार और दूर होती हैं झुर्रियां

2. कीवी है बेहतर

कीवी विटामिन सी का अच्छा विकल्प होता है। अगर आप नींबू के बढ़ते दाम की वजह से शरीर में विटामिन सी की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं, तो कीवी को अपने डाइट में शामिल करें। कीवी का सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवारयल जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। 

3. आम नहीं है किसी से कम

गर्मियों में आम का सेवन काफी हेल्दी माना जाता है। आम पका हो या फिर कच्चा हर रूप में विटामिन सी से भरपूर होता है। यह नींबू का एक बेहतर विकल्प माना जाता है। स्वाद में मीठा और खट्टा आम आप भरपूर रूप से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इस सीजन में आपको बहुत ही आसानी से आम उपलब्ध हो जाएंगे। साथ ही यह काफी किफायती भी होता है। 

4. पपीता है सदाबहार

हर सीजन में आसानी से मिलने वाला पपीता सेहत और स्वाद से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपका पाचन दुरुस्त होता है। साथ ही यह शरीर में विटामिन सी की कमी को दूर कर सकता है। इतना ही नहीं, नियमित रूप से पपीता का सेवन करने से शरीर का वजन भी घटाया जा सकता है। 

5. स्‍टॉबेरी में है कई गुण

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर स्ट्रॉबेरी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही इसका स्वाद भी काफी लोग पसंद करते हैं। अगर आप नींबू का बेहतर विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो स्ट्रॉबेरी को अपने आहार में शामिल करें। इसके सेवन से शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है। साथ ही इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। इतना ही नहीं, यह शरीर की कई अन्य परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - स्किन के लिए नींबू ही नहीं इसकी पत्तियां भी हैं फायदेमंद, इन 7 समस्याओं में कर सकते हैं इस्तेमाल

6. अनानास है बेस्ट

नींबू के बेहतर विकल्प के रूप में आप अनानास यानी पाइनएप्पल को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। पाइनएप्पल विटामिन सी के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी इत्यादि की कमी को पूरा किया जा सकता है। 

इसके अलावा आप नींबू के बेहतर विकल्प के रूप में अमरूद, ब्रोकली, केल, हरी मिर्ची, लाल मिर्ची और शिमला मिर्च जैसे आहार को चुन सकते हैं। यह सभी डाइट विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में प्रभावी है। 

Read Next

World Liver Day 2022: लिवर को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 10 फल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version