
मॉनसून का मौसम सेंसिटिव और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए मुश्किल भरा होता है। ये गर्मियों से राहत तो दिलाता है लेकिन अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। मॉनसून में उल्टी-दस्त, फ्लू, सर्दी, खांसी और जुकाम होना बहुत आम माना जाता है। वातावरण की नमी की वजह से मॉनसून में संक्रमण का खतरा भी ज्यादा रहता है। ऐसे में अपने खानपान को लेकर सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। मॉनूसन में खाने पीने में थोड़ी सी लापरवाही भी बीमारियों की वजह बन सकता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसे फूड्स के बारे में, जिन्हें मॉनसून के मौसम में आप अपने खाने में शामिल करके स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बच सकते हैं।
इस पेज पर:-
मक्का या भुट्टा
मॉनसून के मौसम में कोयले की आंच पर पका हुआ भुट्टा खाने का मजा ही अलग होता है। भुट्टा न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि वजन घटाने में भी सहायक माना जाता है। भुट्टे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। वहीं, इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। मॉनसून के मौसम में नियमित तौर पर भुट्टे का सेवन करने से कई मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। आप चाहें तो स्टीम्ड, भुने और उबले हुए भुट्टे का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः मूंगफली या बादाम, जानें क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?
नारियल पानी
मॉनसून के मौसम में लोगों को प्यास बहुत कम लगती है। पानी कम पीने की वजह से शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप अपनी डेली डाइट में नारियल पानी को शामिल कर सकते हैं। नारियल पानी शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। नारियल के पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मददगार साबित होती है। मॉनसून के मौसम में नारियल पानी पीने से न सिर्फ इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है, बल्कि ये हार्ट और स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मददगार साबित होता है।

मौसमी फल
मॉनसून में कई तरह के फल आते हैं और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इन्हें डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। मॉनसून में नाशपाती, पपीता और आलूबुखारा जैसे फल आते हैं। इन फलों में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। मॉनसून के मौसम में जामुन का भी खूब सेवन किया जाता है। जामुन में आयरन, फोलेट और पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार होता है।
इसे भी पढ़ेंः आंखों के पास मस्से होने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा छुटकारा
अदरक
मॉनसून के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए अदरक के सेवन करने की सलाह दी जाती है। अदरक में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये सर्दी, खांसी, गले में खराश और शरीर में दर्द जैसी की बीमारियों से बचाने में मदद करती है।

शहद
शहद पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुए पाए जाते हैं। ये इम्यून पावर को बूस्ट करने में मददगार साबित होता है। मॉनसून में गर्म पानी और दूध के साथ शहद पीने से शरीर स्वस्थ रहता है। आप चाहें तो मॉनसून में अपनी सुविधानुसार शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version