Fri Sep 11, 2026 | 09:09 PM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

घर बैठे मां के घुटनों को स्‍वस्‍थ बनाएंगी एक्‍सपर्ट की बताई ये 3 एक्‍सरसाइज, ज‍िम जाने की भी नहीं है जरूरत

घर बैठे घुटनों को स्‍वस्‍थ बनाने के ल‍िए मांएं कुछ आसान एक्‍सरसाइज कर सकती हैं। इसके ल‍िए ज‍िम जाने की जरूरत नहीं है, घर बैठे कहीं भी और कभी भी इन एक्‍सरसाइज को क‍िया जा सकता है।

Best Exercises To Keep Knees Healthy: जैसे-जैसे हम बड़े हो रहे है, हमारे माता-प‍िता बुढ़ापे की ओर बढ़ रहे हैं। इस उम्र में थकान, कमजोरी, हड्ड‍ियों में दर्द या मांसपेश‍ियों में समस्‍या होना आम हो जाता है। यह समस्‍याएं अक्‍सर मह‍िलाओं में ज्‍यादा देखने को म‍िलती हैं। मुख्‍य कारण है फ‍िजि‍कल एक्‍ट‍िव‍िटी की कमी। घर पर मांएंं कामोंं में व्‍यस्‍त रहती है और शरीर का ख्‍याल रखना भूल जाती हैं। इससे आगे चलकर उनमें बीमार‍ियां होने लगती हैं। लंबे समय तक एक्‍ट‍िव न रहने के कारण जोड़ों में दर्द (Joint Swelling), सूजन यहां तक क‍ि अर्थराइट‍िस की समस्‍याएं नजर आने लगती हैं। अगर आप भी अपनी मां, बहन या भाभी की सेहत को बेहतर रखना चाहते हैं, तो उन्‍हें ये 3 एक्‍सरसाइज जरूर करवाएं ता‍क‍ि उनकी सेहत बनी रहे और घुटने स्‍वस्‍थ रहें। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

1. सीटेड लेग रेज एक्‍सरसाइज- Seated Leg Raise Exercise

seated-leg-raise-exercise

सीटेड लेग रेज एक्‍सरसाइज को करने से जोड़ों की स्‍ट‍िफनेस (Joint Stiffness) दूर होती है। चलने में आसानी होती है और घुटनों के दर्द से राहत म‍िलती है। सीटेड लेग रेज एक्‍सरसाइज को करने से घुटनों पर दबाव कम होता है और जांघ की मांसपेश‍ियों को मजबूती म‍िलती है।

कैसे करें?

  • सीटेड लेग रेज एक्‍सरसाइज करने के ल‍िए कुर्सी पर सीधा बैठ जाएं।
  • पीठ को सीधा रखते हुए दोनों पैरों को जमीन पर रखें।
  • अब एक पैर को धीरे-धीरे सामने की ओर सीधा उठाएं।
  • इसके बाद पांच से 10 सेकेंड के ल‍िए रुकें और पैर को नीचे रखें।
  • अब दूसरे पैर से यही दोहराएं और इसके 10 से 12 राउंड करें।

यह भी पढ़ें- चलते समय घुटनों में दर्द होता है? डॉक्‍टर से जानें राहत के उपाय

2. स‍िंगल लेग बैलेंस एक्‍सरसाइज- Single Leg Balance Exercise

single-leg-balance-exercise

स‍िंगल लेग बैलेंस को करने से पैरों की मांसपेश‍ियों को मजबूती मि‍लती है। इस एक्‍सरसाइज को करने से ग‍िरने का खतरा कम होता है। साथ ही बैलेंस और कोऑर्ड‍िनेशन बेहतर होता है। स‍िंगल लेग बैलेंस एक्‍सरसाइज को करने से घुटनों को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है।

कैसे करें?

  • स‍िंगल लेग बैलेंस एक्‍सरसाइज करने के ल‍िए सीधे खड़े हो जाएं।
  • क‍िसी दीवार या कुर्सी का सहारा पास रखें।
  • एक पैर को थोड़ा ऊपर की ओर उठाएं।
  • दूसरे पैर से संतुलन बनाए रखें।
  • फ‍िर 10 से 20 सेकंड के ल‍िए रुकें।
  • फ‍िर दूसरे पैर से इन स्‍टेप्‍स को र‍िपीट करें।
  • इस एक्‍सरसाइज को 5 से 6 बार करें।

यह भी पढ़ें- घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए करें ये 4 काम, मजबूत होंगे घुटने और दर्द से मिलेगा छुटकारा

3. सीटेड हैमस्ट्रिंग स्‍ट्रेच- Seated Hamstring Stretch

seated-hamstring-stretch

सीटेड हैमस्‍ट्र‍िंग स्‍ट्रेस करने से घुटनों का तनाव कम होता है। इस स्‍ट्रेच को करने से पैरों की अकड़न और दर्द से राहत म‍िलती है। सीटेड हैमस्‍ट्र‍िंग स्‍ट्रेच को करने से जांघ के पीछे की मांसपेश‍ियां लचीली बनती हैं।

कैसे करें?

  • जमीन या कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं।
  • एक पैर सामने की ओर सीधा फैलाएं।
  • दूसरे पैर को मोड़ लें।
  • पीठ को सीधा रखते हुए आगे की ओर झुकें।
  • 15 से 20 सेकंड तक रुकें।
  • फ‍िर दूसरे पैर को बदलकर इसे दोहराएं।
  • इन स्‍टेप्‍स को 5 बार करें।

न‍िष्‍कर्ष:

मां के घुटनों को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए उन्‍हें सीटेड हैमस्‍ट्र‍िंग स्‍ट्रेच, स‍िंगल लेग बैलेंस एक्‍सरसाइज और सीटेड लेग रेज एक्‍सरसाइज करवाएं। इन एक्‍सरसाइज को करने से घुटने मजबूत होते हैं। साथ ही मां की डाइट का ख्‍याल रखें। उन्‍हें डॉक्‍टर की सलाह पर व‍िटाम‍िन डी और कैल्‍श‍ियम सप्‍लीमेंट्स दें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

image credit: tiptonplace.com, focusphysiotherapy.com

FAQ

  • घुटनों के दर्द से बचने के ल‍िए क्‍या खाएं?

    घुटनों के दर्द से बचना चाहते हैं, तो ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स, अदरक, हल्‍दी, अखरोट, त‍िल, बादाम, हरी सब्‍ज‍ियां, दूध, दही, पनीर वगैरह का सेवन करें। ये हड्ड‍ियों को मजबूत करते हैं और शरीर की सूजन को दूर करने में मदद करते हैं।
  • घुटनों के दर्द को कैसे दूर करें?

    घुटनों के दर्द से राहत के ल‍िए वजन कंट्रोल करें, हल्‍की एक्‍सरसाइज करें, ठंडी स‍िंकाई करें, सही जूते पहनें और एक ही पोजीशन में ज्‍यादा देर रहने से बचें। साथ ही क‍िसी असामान्‍य लक्षण के नजर आने पर डॉक्‍टर से संपर्क करें।
  • घुटने में दर्द क्‍यों होता है?

    अगर आपके घुटनों में दर्द हो रहा है, तो इसका कारण कैल्‍श‍ियम की कमी, मोटापा, गलत पॉश्चर और ज्‍यादा दबाव हो सकता है। अगर आप समय रहते ध्‍यान देंगे, तो अर्थराइट‍िस जैसे गंभीर रोग से बच सकते हैं।

Read Next

पीठ को टोन करने और फैट घटाने के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये 3 एक्‍सरसाइज, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 28, 2026 17:44 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 28, 2026 17:44 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content