Exercise To Get Round And Curvy Butts In Hindi: हर महिला को परफेक्ट फिगर की चाहत होती है। इसके लिए कई महिलाऐं डाइटिंग करती हैं, तो कुछ योगा और एक्सरसाइज का सहारा लेती हैं। लेकिन जिम में घंटों बिताने के बाद भी कुछ महिलाओं को उनका मनचाहा फिगर नहीं मिल पाता है। कई महिलाऐं फ्लैट हिप्स की समस्या से परेशान रहती हैं। ऐसी महिलाऐं चाहती हैं कि उन्हें हिप्स की शेप राउंड हो। फ्लैट हिप्स पर जीन्स, ट्राउजर या स्कर्ट जैसे कपड़े अच्छे नहीं लगते हैं। अगर आप भी फ्लैट हिप्स से परेशान हैं, तो परफेक्ट राउंड शेप पाने के लिए कुछ एक्सरसाइज कर सकती हैं। ये एक्सरसाइज करने से आपके हिप्स की शेप एकदम राउंड होगी और पैरों की मसल्स भी मजबूत होंगी। तो चलिए, जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में -
स्क्वाट - Squats
- अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अलग रखें। आपके पैर की उंगलियों को थोड़ा बाहर की तरफ होनी चाहिए।
- अपने घुटनों को मोड़ें और अपने हिप्स को पीछे धकेलें, जैसे कि आप कुर्सी पर बैठने वाले हैं।
- अपनी ठुड्डी को अंदर की तरफ और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।
- अपने वजन को अपनी एड़ी पर रखें और घुटनों से थोड़ा बाहर की ओर झुकाकर रखें।
- वापस से स्टार्ट पोजीशन में लौट आएं।
- इस एक्सरसाइज के 10-15 रेप्स और 3 सेट पूरा करें।
इसे भी पढ़ें: पैरों की मसल्स गेन करने के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, टांगें होंगी मजबूत
लंजेस - Lunges
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
- अब अपने एक पैर को आगे करें और एक पैर पीछे ही रहेगा।
- अपने घुटनों को मोड़कर नीचे झुकें। पिछले घुटने को जमीन पर छुआएं।
- फिर सामान्य हो जाएं। इसी तरह दूसरे पैर से भी करें।
- ऐसा 15 से 20 बार करें।
हिप रेजेज - Hips Raises
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए कमर के बल फर्श पर सीधा लेट जाएं।
- अपनी पीठ को सीधा रखें और अपने हाथों को बगल में सीधा रखें।
- अब अपने पैरों को मोड़ते हुए धीरे-धीरे ऊपर की ओर जाएं। आपको अपने पेट को ऊपर की तरफ उठाना है और कोर को अंदर खींचना करना है।
- आपका शरीर आपके कंधों से आपके घुटनों तक एक सीधी रेखा में होना चाहिए।
- शुरुआत में 10 सेकंड इस पोजीशन में रुकें और फिर स्टार्ट पोजीशन में आ जाएं।
- ऐसा 8 से 10 बार करें।
स्क्वाट किक - Squat Kick
- स्क्वाट्स किक करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। सामने की ओर देखें।
- घुटनों को मोड़ें और नीचे झुकें। इस समय पूरा नीचे नहीं बैठें।
- अब ऊपर की तरफ उठते हुए, अपने दाहिने पैर को साइड से ऊपर की तरफ खींचें।
- जब आपका दाहिना पैर जमीन पर वापस आता है, तुरंत फिर से स्क्वाट करें।
- बाएं पैर से दोहराएं।
- ऐसा 8 से 10 बार करें।
इसे भी पढ़ें: Body Building Tips: शोल्ड मसल्स बढ़ाने के लिए डंबल के साथ रोज करें ये 4 एक्सरसाइज
स्टेप अप - Step Up
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे नीचे वाली सीढ़ी के पास खड़े हो जाएं।
- अब अपने पैरों को बारी-बारी सीढ़ी पर ऊपर और फिर नीचे रखें।
- ऐसा तेजी से करें, जिससे आपके पैरों और हिप्स पर जोर पड़े।
- दोनों पैरों से ऐसा 70-100 बार करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version