स्वस्थ रहने के लिए शरीर का लचीला रहना बेहद जरूरी होता है। अक्सर कुछ लोगों के शरीर के हिस्सों में दर्द या फिर जकड़न की समस्या रहती है। वहीं, कुछ महिलाएं या पुरुष टाइट हिप्स से भी परेशान रहते हैं। इससे राहत पाने के लिए आप कुछ आसनों का अभ्यास कर सकते हैं। कूल्हों और पैरों में होने वाला कसाव कई बार चलने-फिरने में भी कठिनाई दे सकता है। आइये फिटनेस ट्रेनर और योग एक्सपर्ट साक्षी दुबे से जानते हैं टाइट हिप्स से राहत पाने के लिए कौन सा आसन करना चाहिए।
मलासन करना फायदेमंद
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप हिप्स की चर्बी कम करना चाहते हैं या फिर हिप्स की टाइटनेस से परेशान हैं तो ऐसे में मलासन ड्रिल के सेट्स लगा सकते हैं। इस आसन को करने से अपर और लोअर बैकपेन कम होने के साथ ही साथ कूल्हों की जकड़न के साथ कसाव भी कम होता है। यह आसन आपके पेल्विक एरिया की मांसपेशियों को एक्टिव बनाने के साथ ही हिप्स को लचीला भी बनाता है। स्क्वॉट पोजिशन को भी मलासन के नाम से जाना जाता है। इस आसन को करने से न केवल हिप्स बल्कि, शरीर के अन्य अंगों का भी लचीलापन बढ़ता है।
View this post on Instagram
कैसे करें मलासन?
- मलासन करना काफी आसान होता है, आपको इस आसन को स्क्वैट्स की तरह करना है।
- इसके लिए मैट बिछाएं और अपने घुटनों के बल पर जमीन पर बैठ जाएं।
- इस दौरान आपको दोनों हाथ पैरों के पंजों पर होने चाहिए।
- अब झुकने के बाद इसी पोजिशन में अपने हिप्स को उपर की ओर लाएं और नीचे ले जाएं।
- ध्यान रखें आपको उपर की ओर जाते हुए लंबी सांस लेनी है और नीचे की ओर आते हुए सांसों को धीरे-धीरे छोड़ना है।
इसे भी पढ़ें - फ्लैट हिप्स को राउंड बनाने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज, मिलेगा परफेक्ट कर्वी फिगर
हिप्स को लचीला बनाने के तरीके
- हिप्स को लचीला बनाने के लिए आप अन्य भी कई आसनों का अभ्यास कर सकते हैं।
- इसके लिए मंडूकासन, भुजंगासन और नौकासन जैसे आसनों का भी अभ्यास किया जा सकता है।
- हिप्स का कसाव कम करने के लिए आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहना चाहिए।
- इसके लिए आप ब्रिस्क वॉकिंग या फिर रनिंग कर सकते हैं।