Juice For Dengue Patient: देश में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। डेंगू बुखार होने पर मरीज को कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं और सही समय पर इलाज न होने पर मरीज की जान भी जा सकती है। डेंगू की बीमारी में मरीज का प्लेटलेट काउंट भी बहुत तेजी से घटने लगता है। इसकी वजह से चलने-फिरने में परेशानी, मांसपेशियों में दर्द और कई अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। डेंगू की बीमारी में परेशानियों से बचने और बुखार कम करने के लिए कुछ जूस का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकने के लिए कुछ देसी जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं डेंगू बुखार में फायदेमंद देसी जूस के बारे में।
डेंगू बुखार में फायदेमंद देसी जूस- Best Juice for Dengue Patient in Hindi
डेंगू में डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डेंगू संक्रमण होने पर डॉक्टर भी मरीज को कुछ ऐसे फूड्स और जूस का सेवन करने की सलाह देते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और बुखार कम करने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। डेंगू होने पर पपीते की पत्तियों का जूस पीने से आपके शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या कम नहीं होती है और कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। डेंगू में इन देसी जूस का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है-
इसे भी पढ़ें: डेंगू बुखार में प्लेटलेट कितना होना चाहिए? नॉर्मल प्लेटलेट काउंट कितना होता है?
1. गिलोय का जूस
डेंगू होने पर गिलोय का जूस पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। गिलोय में मौजूद गुण बुखार में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। गिलोय का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है और इसका सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। डेंगू बुखार को कम करने के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह पर गिलोय का जूस पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है।
2. पपीते का जूस
पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फल माना जाता है। डेंगू में पपीते का जूस पीने से आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बुखार से जल्दी निजात मिलती है। प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए भी पपीते का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है।
3. कीवी का जूस
डेंगू की बीमारी में कीवी का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। कीवी में मौजूद गुण डेंगू में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने का काम करते हैं, इसके अलावा कीवी में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई अन्य फायदे मिलते हैं।
4. पपीते की पत्ती का जूस
पपीते की पत्ती का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डेंगू की समस्या में पपीते की पत्तियों का जूस पीने से आपका प्लेटलेट काउंट बढ़ता है और कई परेशानियां दूर होती हैं।
5. चुकंदर का जूस
डेंगू में चुकंदर का जूस पीना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और अन्य गुण डेंगू में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर में प्लेटलेट काउंट और हीमोग्लोबिन का स्तर बना रहता है।
इसे भी पढ़ें: डेंगू में बुखार क्यों आता है और ये कितना खतरनाक हो सकता है? डॉक्टर से समझें पूरी बात
डेंगू बुखार में इन जूस का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डेंगू में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने और बुखार से छुटकारा पाने के लिए आप इन जूस का सेवन कर सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version