Fri Sep 11, 2026 | 09:49 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

अगर दूध नहीं पी सकतीं तो प्रेग्नेंसी में कैल्शियम कैसे पूरा करें? एक्सपर्ट से जानें

कई महिलाओं को दूध पीना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। आइए जानते हैं दूध न पीने वाली प्रेग्नेंट महिलाएं कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए सप्लीमेंट्स के स्थान पर किन नेचुरल सोर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। यह न सिर्फ मां के लिए जरूरी होता है, बल्कि मां के पेट में शिशु के विकास के लिए भी एक जरूरी पोषक तत्व है। कैल्शियम महिला की हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ शिशु की हड्डियों और दांतों को बनाने में मदद करता है। आमतौर पर कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए दूध पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई महिलाओं को दूध पीना पसंद नहीं होता है, जिस कारण उनके शरीर में कैल्शियम की कमी का जोखिम बढ़ जाता है। वैसे तो कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर सप्लीमेंट्स दे सकते हैं, लेकिन अगर आप नेचुरल सोर्स की तलाश कर रही हैं तो आइए आज के इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की कमी पूरी करने के नेचुरल सोर्स क्या हैं और यह क्यों जरूरी है?

प्रेग्नेंसी में दूध की जगह कैल्शियम की कमी पूरी करेंगे ये फूड्स

बताती है कि Department of Clinical Nutrition and Dietetics की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए आप उन्हें दूध के स्थान पर इन फूड्स (Milk alternatives) को दे सकते हैं। आइए जानते हैं इनके फायदे

1. पालक

पालक कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है, खासकर जब इसे पकाकर खाया जाए। पका पालक खाने से प्रेग्नेंसी में भ्रूण की हड्डियां और दांतों का अच्छा विकास होता है, महिला के शरीर में खून की कमी पूरी होती है, इसमें मौजूद फोलेट शिशु के मानसिक विकास में मदद करता है और महिला के पाचन को बेहतर रखते हुए कब्ज की समस्या को दूर करता है।

इसे भी पढ़ें: कैल्शियम की कमी है सेहत की दुश्‍मन, हो सकती हैं ये 5 समस्‍याएं

2. ब्रोकली 

ब्रोकली एक हरी सब्जी है, जो कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन सी और के से भरपूर होता है। इसका सेवन शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है, इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है, सेल्स को नुकसान पहुंचने से बचाता है और हड्डियों के स्वास्थ्य को भी बेहतर रखता है। आप इसे हल्का उबालकर सूप या सलाद के रूप में खा सकती हैं।

3. ड्राई अंजीर

सूखे अंजीर खाने में काफी स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और इसमें मौजूद आयरन और पोटैशियम शरीर को एनर्जी देते हैं। प्रेग्नेंसी में आप रोजाना 2 से 3 अंजीर भिगोकर सुबह खाली पेट खा सकती हैं।

4. बेक्ड बीन्स

बेक्ड बीन्स प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो भ्रूण की मांसपेशियों के विकास में मदद करता है, पाचन में सुधार करता है, लंबे समय तक महिला के पेट को भरा महसूस करवाता है, एनर्जी का अच्छा सोर्स होता है। बेक्ड बीन्स को आप रोटी या स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं।

01 - 2026-02-20T154005.858

5. काबुली चना

काबुली चना एक सस्ता और पोषक तत्वों से भरपूर फूड होता है, जो कैल्शियम से भी भरपूर होता है। यह प्रोटीन से भरपूर होता है, जो भ्रूण के विकास में अहम भूमिका निभाता है। इसमें फाइबर भी होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। आप इस उबालकर, सलाद, चाट या सब्जी के रूप में खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई कैल्शियम की कमी की वजह से मांसपेशियों में अकड़न आ जाती है? जानें डॉक्टर से

6. बादाम

बादाम कैल्शियम के साथ-साथ हेल्दी फैट का भी अच्छा सोर्स होता है, जो दिमाग के विकास में मदद करता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है, स्किन और बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। आप रोजाना 5 से 6 रातभर भीगे हुए बादाम को सुबह खाली पेट छिलका उतारकर खा लें।

7. संतरा

1 मध्यम आकार के संतरे में 74 मिली ग्राम कैल्शियम होता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है,, स्किन सेल्स सुरक्षित रहते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है।

प्रेग्नेंसी के लिए कैल्शियम के नेचुरल सोर्स और न्यूट्रिशन वैल्यू

फूड्स

मात्रा  कैल्शियम की मात्रा (mg)
पकी हुई पालक  100 ग्राम  160 mg
ब्रोकली  120 ग्राम  112 mg
सूखे अंजीर  60 ग्राम 96 mg
बेक्ड बीन्स  200 ग्राम 92 mg
छोले/काबुली चने 200 ग्राम  92 mg
कच्चे बादाम 30 ग्राम  80 mg
संतरा 1 संतरा  74 mg

प्रेग्नेंसी में कैल्शियम क्यों जरूरी होता है?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के साथ-साथ उनके होने वाले बच्चों के बेहतर विकास के लिए भी कैल्शियम एक जरूरी पोषक तत्व है। कैल्शियम भ्रूण की हड्डियों और दांतों को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, मां की हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद करता है, मांसपेशियों और नसों को सही तरह से काम करने में मदद करता है और दिल की धड़कन को नॉर्मल रखता है। अगर महिलाओं को डाइट से कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलता है तो उनका शरीर हड्डियों से कैल्शियम लेना शुरू कर देता है, जिससे महिलाओं को आगे चलकर कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम बढ़ सकता है।

निष्कर्ष

अगर आपको भी दूध पीना पसंद नहीं है तो आप बिना किसी तनाव के अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं, जो नेचुरल तरीके से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। अगर इसके बाद भी कैल्शियम की कमी होती है तो डॉक्टर की सलाह पर कैल्शियम सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • कैल्शियम की कमी होने से शरीर में क्या दिक्कत होती है?

    शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों में कमजोरी, मांसपेशियों में ऐंठन और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।
  • तेजी से कैल्शियम कैसे बढ़ाएं?

    शरीर में तेजी से कैल्शियम बढ़ाने के लिए दूध, पनीर, बादाम, तिल और हरी पत्तेदार सब्जियों का डाइट में शामिल करना जरूरी है।
  • शरीर में कैल्शियम की कमी है कैसे पता चलेगा?

    शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन, हाथ-पैरों में झुनझुनी और दांतों में कमजोरी जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

Read Next

प्रेग्नेंसी के मॉर्निंग सिकनेस में कौन सी चीजें खाने से राहत मिल सकती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 20, 2026 15:59 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 20, 2026 15:59 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 20, 2026 15:59 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 20, 2026 15:59 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content