Fri Sep 11, 2026 | 08:25 PM IST

Doctor Verified

क्या पीरियड्स में बिना कंडोम के शारीरिक संबंध बनाना सेफ है? मानिए डॉक्टर की सलाह

पीरियड्स में बिना प्रोटेक्शन के शारीरिक संबंध बनाना बिल्कुल सेफ नहीं होता है। यह संक्रमण का कारण बन सकता है और महिलाएं असमय प्रेग्नेंट हो सकती हैं।

Sexual Intercourse In Periods Without Protection: पीरियड्स के दौरान हर महिला को किसी न किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। किसी को पेट दर्द होता है, किसी को कमर दर्द या किसी को मूड स्विंग जैसी प्रॉब्लम होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि जो महिलाएं पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाती हैं, उन्हें इस तरह की शारीरिक समस्याओं से राहत मिलती है। यही नहीं, पीरियड्स में यौन संबंध बनाने के कारण पेट में ऐंठन और पेट दर्द में भी कमी आती है। यही कारण है कि महिलाएं महावारी के दिनों में यौन संबंध बनाती हैं। हालांकि, ऐसे में यह सवाल मन में जरूर उठता है कि क्या पीरियड्स में बिना कंडोम के शारीरिक संबंध बनाना सेफ होता है? आइए, जानते हैं इस बारे में नोएडा सेक्टर 71 में स्थित कैलाश हॉस्पिटल में Sr Consultant Obs and Gynaecology डॉ. नीलम बेनारा क्या कहते हैं।

क्या पीरियड्स में बिना कंडोम के शारीरिक संबंध बनाना सेफ है?- Is It Safe To Do Intercourse In Periods Without Protection

sexual intercourse in periods without protection 01 (9)

इसमें कोई दो राय नहीं है कि पीरियड्स में शारीरिक संबंध यानी सेक्स करने से पीरियड क्रैम्प्स कम होते हैं और मूड भी एन्हैंस होता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या पीरियड्स में बिना कंडोम के सेक्स करना सेफ होता है? इस बारे में डॉक्टर स्पष्ट करते हैं, "पीरियड्स के दिनों में किसी भी स्थिति में असुरक्षित यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। यह पूरी तरह असुरक्षित होता है और इसकी वजह से कई तरह की बीमारियां होने का रिस्क बढ़ जाता है। इसमें एसटीआई जैसे संक्रमण और अनचाही प्रेग्नेंसी भी शामिल हैं।"

इसे भी पढ़ें : अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 अच्छी आदतें

पीरियड्स में असुरक्षित यौन संबंध बनाने के जोखिम

पीरियड्स में असुरक्षित यौन संबंध बनाने पर कई तरह जोखिम हो सकते हैं, जैसे-

एसटीआईः एसटीआई यानी सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन। यह एक गंभीर संक्रमण है। एसटीआई में सिफलिस, जेनिटल हर्पीज, क्लैमाइडिया जैसे संक्रमण शामिल होते हैं। अगर किसी को पहले से ही एसटीआई है, तो उन्हें अपना इलाज होने तक यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। वहीं, पीरियड्स में यौन संबंध बनाने की बात करें, बिना प्रोटेक्शन यानी कंडोम के इस स्थिति में सेक्स करना पूरी तरह असुरक्षित होता है।

प्रेग्नेंसीः पीरियड्स के दिनों में असुरक्षित यौन संबंध बनाने के कारण कंसीव करने का रिस्क भी बना रहता है। विशेषज्ञ समझाते हैं कि पीरियड्स के तुरंत बाद ऑव्यूलेशन शुरू हो जाता है। इसलिए, अगर कोई महिला प्रेग्नेंसी प्लान नहीं कर रही हैं, तो उन्हें इन दिनों बिना कंडोम के सेक्स नहीं करना चाहिए।

पीरियड्स में यौन संबंध बनाने के लिए सेफ टिप्स

  1. पीरियड्स में यौन संबंध बनाना है, तो बेहतर है कि प्रोटेक्शन का यूज करें। इससे दोनों पार्टनर्स एसटीआई जैसे संक्रमण से बचे रह सकते हैं।
  2. पीरियड्स में यौन संबंध बनाना है, तो पहले पार्टनर से खुलकर बात करें। 
  3. अगर किसी महिला को असुविधा हो, तो उन्हें इस स्थिति में यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए
  4. पीरियड्स में महिलाओं को हाइजीन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यौन संबंध बनाने से पहले और इसके बाद महिलाएं और पुरुष अपने गुप्तांग की अच्छी तरह से सफाई करें।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने का मतलब यह है कि पीरियड्स में यौन संबंध बनाया जा सकता है। इसमें कोई बुराई नहीं है। इसके उलट, पीरियड्स में यौन संबंध बनाना फायदेमंद होता है। इसके बावजूद, यह ध्यान जरूर रखें कि पीरियड्स में यौन संबंध बनाने से पहले हाइजीन का ध्यान रखें और हमेशा प्रोटेक्शन का उपयोग करें। पीरियड्स में बिना प्रोटेक्शन के यौन संबंध बनाने पर संक्रमण या गंभीर बीमारी होने का रिस्क रहता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या नॉर्मल डिलीवरी के बाद असुरक्षित यौन संबंध बनाने से प्रेग्नेंसी का खतरा बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 30, 2025 18:25 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 30, 2025 18:25 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 30, 2025 18:25 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content