रोजाना एक सेब डॉक्टर से दूर यानी रोगों से दूर रखता है। यह बात सौ फीसदी सच है, लेकिन इसके अलावा भी कुछ खास पौष्टिक तत्व हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अगर आप चाहती हैं, कि आपका इम्यून सिस्टम दुरुस्त रहे तो रोज आपकी प्लेट रंगीन फलों और सब्जियों से भरी होनी चाहिए।
आंतों के लिए अमृत है दही
अगर आप अभी तक दही सिर्फ लस्सी से जोडकर देखती हैं और इसे केवल स्वाद के लिए खाती हैं तो अब नियमित रूप से खाना शुरू कर दें। दही में चमत्कारी गुण होते हैं जो न केवल आपको फिट रखते हैं, कई गंभीर रोगों से भी बचाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इसमें प्रोबायोटिक्स या लाइव ऐक्टिव कल्चर्स पाया जाता है, जो आंतों की समस्या और इन्फेक्शन को दूर रखने में मदद करता है। शोध से यह साबित हो चुका है कि रोजाना 80-100 ग्राम दही खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
टॉप स्टोरीज़
ओट्स और बार्ली
इनमें बीटा ग्लुकैन होता है, जो एक प्रकार का फाइबर होता है। इसके अलावा इसमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाते हैं।
इसे भी पढ़ें : गले में मछली का कांटा फंस जाए तो करें ये 2 काम, तुरंत मिलेगा आराम
इन्फेक्शन और बैक्टीरिया का काल है लहसुन
इसमें एलिसिन पाया जाता है, जो इन्फेक्शन और बैक्टीरिया का मुकाबला करता है। एक शोध में पाया गया कि लहसुन का सेवन नियमित करने वालों को जुकाम जल्दी नहीं होता। शोध से यह भी पता चला है कि हफ्ते में 6 कली से अधिक लहसुन खाने वालों में कोलोरेक्टल कैंसर की आशंका 30 प्रतिशत और स्टमक कैंसर की 50 प्रतिशत कम होती है। दिन में 2 कली लहसुन व हफ्ते में कई बार इससे बनी सब्जी।
काली और हर्बल चाय
हाल ही में हुए एक शोध से पता चला है कि गर्म पेय पीने की तुलना में चाय पीने वालों के खून में दस गुना ज्यादा एंटी वायरस तत्व होते हैं। काली और हर्बल चाय में अमीनो एसिड व एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पर्याप्त मात्रा में होता है, जो इम्यून को बूस्ट करता है।
विटमिन ए से भरपूर शकरकंद
आपकी त्वचा को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए विटमिन ए की जरूरत होती है। शकरकंद में विटमिन ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। शरीर में विटमिन ए पाने का सबसे बेहतरीन उपाय यह है कि अपने आहार में बीटा कैरोटिन युक्त चीजें शामिल करें जैसे कि शकरकंद। बीटा कैरोटिन हमारे शरीर में विटमिन ए में बदल जाता है।
इसे भी पढ़ें : चुटकियों में अंडरआर्मस का कालापन दूर करती है ये 10 रुपये की चीज
ब्लड सेल्स के लिए मशरूम
इम्यून सिस्टम को मजबूत के लिए मशरूम कुदरत का वरदान है। मशरूम व्हाइट ब्लड सेल्स को बढाता और सक्रिय कर देता है। इस तरह संक्रमण बहुत जल्द ही दूर हो जाता है। मशरूम में ग्लुकैन और बीटा दोनों पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाते हैं। शिटाके और रेइशी मशरूम में सबसे अधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले तत्व व एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Home Remedies in Hindi