चुटकियों में अंडरआर्मस का कालापन दूर करती है ये 10 रुपये की चीज

चीनी को इस तरह प्रयोग कर आप अंडरआर्मस का कालापन सिर्फ एक दिन में ही दूर सकते हैं। जानें क्या है वो विधि—
  • SHARE
  • FOLLOW
चुटकियों में अंडरआर्मस का कालापन दूर करती है ये 10 रुपये की चीज


वैसे तो लड़के भी लेकिन लड़कियां खासतौर से काले और दाग-धब्बे वाले अंडरआर्मस से शर्मिंदगी का सामना करती हैं। आजकल मॉर्डन जमाना है। ऐसे में ना सिर्फ लड़कियां बल्कि उम्रदराज महिलाएं भी वेस्टर्न ड्रेसेस को अपनाती है। लड़कियां जब स्लीवलेस या आॅफशोल्डर ड्रेस पहनती हैं और हाथ उठाते वक्त उनके काले अंडरआर्मस दिखते हैं तो उनकी आधे से ज्यादा पर्सनेलिटी वहीं खत्म हो जाती है।

इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के कास्मेटिक प्रॉडक्ट्स को इस्तेमाल करते हैं। जिनसे कई बार हमारी स्किन पर रिएक्शन हो जाते हैं। वैसे तो आपने अंडरआर्मस का कालापन दूर करने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खो के बार में पढ़ा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जिसके सिर्फ एक बार के प्रयोग से ही अंडरआर्मस का कालापन कम हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें, घरेलू उपायों से दूर करें डार्क अंडरआर्म की समस्‍या

underarms

अंडरआर्मस का कालापन कई वजहों से हो सकता है। कुछ लोग वहां ठीक से सफाई नहीं करते हैं तो कुछ लोग अंडरआर्मस के बाल हटाने के लिए घटिया कंपनी के प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। आज हम यहां जिस घरेलू नुस्खे के बारे में बता रहे हैं वो हर किचन में पाई जाने वाली चीनी है। जी हां, चीनी सिर्फ चाय में मिठास ही नहीं बल्कि अंडरआर्मस का कालापन दूर करने के लिए चीनी वरदान साबित हुई है।

इसे भी पढ़ें, गोरी त्वचा पाने के घरेलू उपाय

इस घरेलू उपाय को लगाने के लिए आपके पास चीनी के साथ अगर शहद भी है तो बहुूत फायदा होगा। इसे लगाने के लिए एक बॉउल में इतनी चीनी और शहद रखें जितना आपको काले एरिये में लगाना है। अब इन्हें आपस में अच्छी तरह मिक्स करें और प्रभावित एरिये पर पहले हल्के हाथों से मसाज करें फिर इसे लगभग 15 मिनट तक छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से धो लें।

इसके बाद आपको एक लेप और लगाना है। आपको बाजार में कहीं भी सस्ती कीमत पर चारकोल (कोयला) मिल जाएगा। चारकोल और शहद का मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को अंडरआर्मस पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से धोएं। इस घरेलू नुस्खे को एक बार ट्राई करके के बाद फर्क आप खुद देखेंगे।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Image source- Shutterstock

Read More Articles on Home Remedies In Hindi

Read Next

सुबह खाली पेट पीएं प्याज की चाय, कब्ज से मिलेगा हाथों हाथ छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version