आमतौर पर हम सभी सर्दियों में गरम खाने की तलाश करते हैं, जो आपकी सेहत के लिए अच्छा हो। ऐसे खाने में से एक है बेसन कढ़ी, जो आपको सर्दियों में गर्माहट देने के साथ आपको स्वस्थ रखने में मदद करती है। वैसे बेसन की कढ़ी कई उत्तर भारतीयों के घरों में एक शुभ और पौष्टिक भोजन माना जाता है। इतना ही नहीं, बेसन की कढ़ी को इसके अलग स्वाद और सुगंध के लिए बहुत से लोग पसंद करते हैं।
बेसन की कढ़ी आपके लिए कई पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर है, इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और फास्फोरस और कई विटामिन्स व खनिज भरपूर हैं। बेसन की कढ़ी आपको शारीरिक कार्यों के साथ आपके संपूर्ण विकास में सुधार करने में मदद करता है। तो आइए अगर आप भी कढ़ी खाना बेहद पसंद करते हैं, तो यहां आपके इसके कुछ फायदे बताते हैं।
बेसन कढ़ी के फायदे (Health Benefits Of Besan Kadhi)
हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार (Hemoglobin)
बेसन कढ़ी ऐनेमिक रोगियों यानि जिनमें खून की कमी होती है, उनके लिए बेहतरीन खाना है। क्योंकि बेसन की कढ़ी आयरन और प्रोटीन से भरपूर है, जो कि आपके हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए एक आदर्श कॉम्बो है। तो सर्दियों में आप बेसन की गर्मागर्म कढ़ी का आंनद ले सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
त्वचा ही नहीं बालों के लिए भी फायदेमंद (Radiant Skin and Lustrous Hair)
बेसन में एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लामेटरी गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। यह आपके चेहरे की समस्याओं को दूर करने में मददगार होते हैं। इससे आपके चेहरे के मुंहासे, काले धब्बे और साथ ही बालों की समस्या कम करने में मदद मिलती है। यहां आप वीडियों की मदद से बेसन के कुछ फेस पैक बनाना सीख सकते हैं।
गर्भवती महिलाओं के लिए (Good For Pregnant Women)
बेसन की कढ़ी गर्भवती महिलाओं के लिए एक पूर्ण आहार हो सकता है। क्योंकि इसमें महिला के लिए जरूरी पोषक तत्व जैसे फोलेट, विटामिन बी 6 और आयरन की भरपूर मात्रा होती है। जिसकी वजह से यह बच्चे के विकास में मदद करता है और महिला के शरीर को पोषण देकर गर्भपात या अन्स प्रसव संबंधी समस्याओं की संभावना को कम करता है।
इसे भी पढें: लिवर को दुरूस्त और ब्लड शुगर कंट्रोल करता है लहसुन का अचार, जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे
पाचन में सुधार करता है (Improves Digestion)
बेसन कढ़ी का सेवन सर्दियों में करना आपके लिए बेहद स्वास्थ्यप्रद है। यह आपके पाचन को भी बेहतर रखने में मददगार होती है। क्योंकि इसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो आंत के लिए अच्छे और उसे स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह गट फ्लोरा को बनाए रखने में मदद करता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करता है। जिसकी वजह से पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है।
हाई ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर के लिए (Good For High Blood Pressure and High Blood Sugar)
बेसन कढ़ी में मैग्नीशियम और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो आपके ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं। मैग्नीशियम आपकी मांसपेशियों को आराम देता है और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। वहीं इसमें मौजूद फास्फोरस लिपिड तंत्र को विनियमित करने में मदद करता है। इसके अलावा, लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स डायबिटीज रोगियों के आर्दश भोजन माना जाता है।
इसे भी पढें: शरीर के लिए कमाल है ऊंटनी का दूध, 1 नहीं होते हैं 5 जानकर रह जाएंगे हैरान
वज़न कम करना (Weight Loss)
अक्सर जो लोग अपने वजन घटाने को लेकर प्रयासरत रहते हैं, वह कुछ भी खाने से पहले सोचते हैं। ऐसे में अगर आप भी बेट लॉस मिशन पर हैं, तो कढ़ी को अपना इस जर्नी का दोस्त बनाएं। बेसन कढ़ी में मौजूद चने का आटा मुख्य सामग्री के रूप में शामिल होता है और बेसन में पूरे गेहूं के आटे की तुलना में अधिक अच्छा फैट और प्रोटीन होता है। यह कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट में समृद्ध है साथ ही इसमें फोलेट और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स है। जिसकी वजह से यह वजन कम करने में मदद करता है और आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह आपके दिल के लिए भी अच्छा है।
तो, अगली बार जब भी कभी कढ़ी खाने को मिले, तो इसे बिना किसी हिचकिचाहट के खाएं और आनंद लें।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi