
How to Apply Olive Oil And Chandan Powder on Skin Whitening in Hindi: चंदन का उपयोग भारत में सालों से किया जा रहा है। पूजा पाठ के साथ ही चंदन की लकड़ी का इस्तेमाल चेहरे की सुंदरता के लिए भी किया जाता रहा है। चंदन और जैतून के तेल (ऑलिव ऑयल) से कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। चंदन की लकड़ी का पाउडर और इसे घिसकर भी इस्तेमाल किया जाता है। ऑलिव ऑयल और चंदन पाउडर से आप चेहरे की झुर्रियों को कम कर सकते हैं। साथ ही मुंहासों और ब्लैकहेड्स से भी छुटकारा पा सकते हैं। ये दोनों ही आपके चेहरे से दाग-धब्बे और सूजन को कम करने में भी सहायक होते हैं।
अगर आप चेहरे पर ग्लो और निखार लाना चाहते हैं तो ऑलिव ऑयल और चंदन पाउडर का एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पैक के इस्तेमाल से चेहरा क्लियर और बेदाग बनता है। अब आप ये सोच रहे होंंगे कि ऑलिव ऑयल और चंदन का फेस पैक कैसे बनाया (How to make Olive Oil and Chandan Powder in Hindi) जाए। इस लेख में हमने आपकी शंकाओं को दूर करते हुए ऑलिव ऑयल और चंदन पाउडर को बनाने का तरीका बताया है।
ऑलिव ऑयल, चंदन और दही का फेस पैक - How To Make Olive Oil, Chandan and Curd Face Pack For Skin Whitening In Hindi
- इस पैक को बनाने के लिए आपको एक चम्मच ऑलिव ऑयल लेना होगा।
- इसमें डेढ़ चम्मच चंदन पाउडर डालें।
- इसके बाद ऊपर से एक बड़ा चम्मच दही मिला लें।
- इन तीनों को मिलाने के बाद एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।
- इसके बाद आपको चेहरे को पानी से साफ करना होगा और पैक को चेहरे पर लगाना होगा।
- करीब 20 से 30 मिनट बाद पैक हल्का सूख जाए तो इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें : ड्राई स्किन के लिए घर पर बनाएं ये 5 टैन रिमूवल फेस पैक, दूर होगा कालापन
ऑलिव ऑयल, चंदन और हल्दी का फेस पैक - How To Make Olive Oil, Chandan And Turmeric Face Pack For Skin Whitening In Hindi
- इस पैक को इस्तेमाल करने से आपकी निखरती है और मुंहासो से मुक्त रहती है।
- पैक को बनाने के लिए आप करीब एक चम्मच ऑलिव ऑयल ले लें।
- इसके बाद ऑलिव ऑयल में करीब एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं।
- इन दोनों के साथ करीब एक चुटकी हल्दी मिलाएं। सभी चीजों का पेस्ट बना लें।
- यदि पेस्ट ज्यादा टाइट हो तो इसमें गुलाब जल मिला लें।
- इस फेस पैक को चेहरे पर करीब 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।
- सूख जानें पर इसे साफ पानी से धो लें।
- चेहरे पर फर्क आपको नजर आने लगेगा।
इसे भी पढ़ें : घर पर बनाएं अश्वगंधा का फेस पैक, पाएं खूबसूरत और ग्लोइंग फेस
ऑलिव ऑयल, चंदन और एलोवेरा से बनाएं फेस पैक - How to Make Olive Oil, Chandan and Aloe Vera Face Pack For Skin Whitening In Hindi
- इस पैक से चेहरे का दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही चेहरे का रंग एक समान होता है।
- इस पैक को बनाने के लिए आप एक चम्मच ऑलिव ऑयल ले लें।
- इसके बाद इस तेल में करीब एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं।
- साथ ही ऊपर से करीब एक चम्मच एलोवेरा का फ्रेश जैल मिला लें।
- इस पैक को मिला लें और चेहरे को साफ कर इसे अप्लाई करें।
- करीब 20 मिनट तक पैक को चेहरे पर लगा रहने दें।
- हल्का सूख जाने पर आप इसे साफ पानी से धो ले।
- सप्ताह में दो से तीन बार इस पैक का उपयोग कर आपको फर्क खुद महसूस होने लगेगा।
इस पैक से आपके चेहरे की झाइयां, एक्ने, पिंपल्स, सनबर्न और झुर्रियों को समस्या ठीक होती है। यदि आप इस पैक का नियमित इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहती है और आप पहले से ज्यादा खूबसूरत बनती हैं।