प्रेगनेंसी की कई समस्याएं दूर कर सकता है नारियल तेल, जानें इस्तेमाल के 4 तरीके

Pregnancy mein nariyal ke tel ke fayde: प्रेगनेंसी में नारियल का तेल इस्तेमाल करने से महिलाओं को कई स्वास्थ लाभ मिलते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी की कई समस्याएं दूर कर सकता है नारियल तेल, जानें इस्तेमाल के 4 तरीके


Coconut Oil Use During Pregnancy: प्रेगनेंसी यानी गर्भावस्था हर महिला के लिए एक खास दौर होता है। हर महिला न सिर्फ इस दौर को जीना चाहती है बल्कि मां बनने के सुखद एहसास को महसूस करना चाहती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के सामने शारीरिक और मानसिक तौर पर कई ऐसे चैलेंज आते हैं, जिसका सामना करना कई बार मुश्किल होता है। गर्भावस्था को आसान बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के घरेलू नुस्खों को आजमाती हैं। इन्हीं नुस्खों में से एक है नारियल का तेल। गर्भावस्था में नारियल का तेल इस्तेमाल करने से सेहत और स्किन को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं प्रेगनेंसी में नारियल के तेल का इस्तेमाल करने का तरीका और इसके फायदों के बारे में।

प्रेगनेंसी में नारियल का तेल इस्तेमाल करने के फायदे

1. ऑयल पुलिंग के लिए नारियल का तेल

गर्भावस्था में सेहत का ध्यान रखने का पहला नियम है महिला द्वारा अपनी ओरल हेल्थ का ध्यान रखना। गर्भावस्था के दौरान नारियल के तेल से ऑयल पुलिंग करने से महिलाओं को कई तरह के फायदे मिलते हैं। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि नारियल के तेल से ऑयल पुलिंग करने से मूड को बेहतर बनाने और टेंशन को रिलीज करने में मदद करती है। गर्भावस्था में नारियल के तेल से ऑयल पुलिंग से बॉडी को एनर्जी भी मिलती है। साथ ही सिर दर्द, दांत दर्द, कैविटी, मसूड़ों की सूजन जैसी दिक्कतें भी आसानी के साथ दूर होती हैं।

इसे भी पढ़ेंः कच्ची सब्जियां खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कौन सी सब्जी खाना है सुरक्षित

 coconut oil during pregnancy

2. प्रेगनेंसी में नारियल का तेल खाने के फायदे

गर्भावस्था में नारियल के तेल में पका हुआ खाना खाने से मां और बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। नारियल के तेल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। गर्भावस्था में नारियल का तेल खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि प्रेगनेंसी में नारियल के तेल में पका हुआ भोजन करने से डिलीवरी के बाद महिलाओं के बाल नहीं झड़ते हैं। साथ ही बच्चे के बाल भी घने और मुलायम बनते हैं।

3. खुजली से दिलाता है राहत

गर्भावस्था के चौथे महीने के बाद अक्सर महिलाओं को जांघ और पेट पर खुजली होने लगती है। गर्भावस्था के दौरान शरीर के विभिन्न हिस्सों पर होने वाली खुजली से राहत दिलाने में भी नारियल का तेल काफी मददगार साबित होता है। खुजली से राहत पाने के लिए महिलाएं नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः Tejpatta Tea Benefits: सर्दियों में पिएं तेजपत्ता की चाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

4. स्ट्रेच मार्क्स के लिए नारियल का तेल

गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने के लिए महिलाएं कई तरह की क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से राहत पाने में नारियल का तेल काफी मददगार साबित होता है। स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से पर रोजाना नारियल के तेल से मसाज की जाए तो कुछ ही दिनों में इससे राहत पाई जा सकती है।

नारियल का तेल हर किसी को फायदा नहीं पहुंचाता है। कुछ लोगों को नारियल के तेल में पका हुआ खाना खाने से एलर्जी की समस्या हो जाती है इसलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। ध्यान रहे कि गर्भावस्था हर महिला के बहुत नाजुक समय होता है। इस दौरान अपनी लाइफस्टाइल में कुछ भी बदलाव करने से पहले महिलाओं को डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। 

 

 

 

Read Next

प्रेगनेंसी में आने लगा है ज्‍यादा गुस्‍सा? जानें खुद पर काबू पाने के तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version