Doctor Verified

World Smile Day: छोटी-सी मुस्‍कान से दूर करें अपना और दूसरों का स्ट्रेस, जानें मेंटल हेल्‍थ के ल‍िए इसके 5 लाभ

मुस्‍कुराने या खुश रहने से माइंड र‍िलैक्‍स रहता है। बड़ी से बड़ी समस्‍या में भी डर आप पर हावी नहीं होता और आप न‍िडरता के साथ उसका सामना कर पाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
World Smile Day: छोटी-सी मुस्‍कान से दूर करें अपना और दूसरों का स्ट्रेस, जानें मेंटल हेल्‍थ के ल‍िए इसके 5 लाभ


Benefits of Smiling: 4 अक्‍टूबर को वर्ल्ड स्‍माइल डे मनाया जाता है। जब हम खुश रहते हैं, तो हंसते या मुस्‍कुराते हैं। लेक‍िन कुछ लोग गम में भी मुस्‍काराहट बरकरार रखते हैं। इसके ऊपर एक गाना भी ल‍िखा गया है- तुम इतना क्‍यों मुस्‍कुरा रहे हो, क्‍या गम है जो छुपा रहे हो। लेक‍िन यह सच है क‍ि अगर आप खुश रहकर या मुस्‍कुराकर कठ‍िन समस्‍याओं का सामना करेंगे, तो मुश्क‍िल पर‍िस्‍थि‍त‍ियों से जल्‍दी बाहर न‍िकल पाएंगे। मुस्कुराहट न केवल हमारे चेहरे की एक सामान्य प्रतिक्रिया है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा सकारात्मक प्रभाव डालती है। जब हम मुस्कुराते हैं, तो हमारे द‍िमाग में कुछ केम‍िकल प्रक्र‍ियाएं होती हैं जो तनाव को कम करती हैं और हमें खुशी महसूस होती है। इस लेख में हम जानेंगे मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए मुस्‍कुराने के फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।      

1. पॉज‍िट‍िव एनर्जी म‍िलती है- Smiling Makes You Feel Positive 

benefits of smiling

मुस्कुराहट हमें और हमारे आसपास मौजूद लोगों को पॉज‍िट‍िव एनर्जी देता है। जब हम मुस्कुराते हैं, तो हमारे चारों ओर पॉज‍िट‍िव माहौल बन जाता है। दूसरों के साथ इस सकारात्मक भाव का आदान-प्रदान होने पर मानसिक स्वास्थ्य पर अच्‍छा असर पड़ता है, और यह खुशी को बढ़ाता है। 

इसे भी पढ़ें- खुश रहने से आपकी सेहत पर क्या-क्या पॉजिटिव प्रभाव पड़ते हैं? बता रहे हैं डॉक्टर

2. तनाव कम होता है- Smiling Reduce Stress 

मुस्कुराने से द‍िमाग में डोपामाइन और सेरोटोनिन नाम के हार्मोन रिलीज होते हैं, जो खुशी और मानसिक शांति का एहसास कराते हैं। तनाव से भरी स्थितियों में मुस्कुराने से द‍िमाग को संकेत मिलता है कि चीजें कंट्रोल में हैं, जिससे तनाव का स्तर कम हो जाता है। यह मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है और लंबे समय तक निरंतर तनाव से बचाव करता है।

3. आत्मविश्वास बढ़ता है- Smiling Increase Confidence 

मुस्कुराते हुए व्यक्ति में आत्मविश्वास होता है। ऐसे लोग खुद के और दूसरों के बारे में पॉज‍िट‍िव सोचते हैं। जब हम मुस्कुराते हैं, तो न केवल हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि दूसरों पर भी हमारा व्‍यवहार भी अच्‍छा होता है।

4. मुस्‍कुराने से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है- Smiling is Better For Physical Health

मुस्कुराहट का शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पॉज‍िट‍िव असर होता है, जो हमारे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। मुस्‍कुराने से बीमार‍ियों में नजर आने वाले तनाव के लक्षणों को भी कम करने में मदद म‍िलती है। जब हम मुस्कुराते हैं, तो बीपी कंट्रोल होता है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और हमें बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य का अनुभव होता है। स्वस्थ शरीर मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।

5. द‍िमाग का व‍िकास होता है- Smiling Helps in Brain Development  

मुस्कुराने या खुश रहने से द‍िमाग में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है, जिससे द‍िमाग की शक्‍त‍ि में सुधार होता है। जब हमारा द‍िमाग बेहतर काम करता है, तो हम ज्‍यादा क्र‍िएट‍िव और कुशल बनते हैं। यह मानसिक तनाव को कम करता है और हमारे कार्य को संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

मुस्कुराहट या खुश रहना केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य का एक जरूरी इमोशन है। चाहे छोटी हो या बड़ी, हर मुस्कान हमें तनाव से दूर करती है, अवसाद से लड़ने में मदद करती है और हमारे सामाजिक जीवन में संतुलन लाती है। तो बस मुस्‍कुराते रहें और खुशि‍यां बांटें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

International Music Day 2024: बीमारी में शारीर‍िक दर्द कम करने में मदद कर सकता है संगीत: स्टडी

Disclaimer